{"_id":"6a02ae12ded1d7ee8108dba5","slug":"with-humidity-plaguing-many-districts-including-raipur-temperatures-will-rise-for-the-next-five-days-in-cg-2026-05-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Weather: छत्तीसगढ़ में फिर बढ़ने लगी गर्मी, रायपुर समेत कई जिलों में उमस से लोग बेहाल; अगले 5 दिन चढ़ेगा पारा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Weather: छत्तीसगढ़ में फिर बढ़ने लगी गर्मी, रायपुर समेत कई जिलों में उमस से लोग बेहाल; अगले 5 दिन चढ़ेगा पारा
Tue, 12 May 2026 10:05 AM IST
अमन कोशले
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
Published by: अमन कोशले
Updated Tue, 12 May 2026 10:05 AM IST
सार
छत्तीसगढ़ में बारिश गतिविधियां कमजोर पड़ने के बाद एक बार फिर गर्मी ने असर दिखाना शुरू कर दिया है। राजधानी रायपुर सहित कई जिलों में सोमवार को लोगों को तेज गर्मी और उमस का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
Chhattisgarh Weather
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
छत्तीसगढ़ में बारिश गतिविधियां कमजोर पड़ने के बाद एक बार फिर गर्मी ने असर दिखाना शुरू कर दिया है। राजधानी रायपुर सहित कई जिलों में सोमवार को लोगों को तेज गर्मी और उमस का सामना करना पड़ा। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में तापमान में और बढ़ोतरी होने की संभावना है।
मौसम एक्सपर्ट के अनुसार, दक्षिण-पश्चिम बंगाल की खाड़ी और श्रीलंका के उत्तरी तट के ऊपर निम्न दबाव का क्षेत्र सक्रिय है। इसके साथ ही पश्चिमी विक्षोभ और द्रोणिका का प्रभाव भी बना हुआ है। इन सिस्टम्स के असर से 13 मई को प्रदेश के कुछ इलाकों में हल्की बारिश होने की संभावना जताई गई है।
रायपुर में शाम को छा सकते हैं बादल
राजधानी रायपुर के लिए जारी पूर्वानुमान के अनुसार मंगलवार को दिनभर मौसम मुख्यतः साफ रहेगा, लेकिन दोपहर या शाम के समय आंशिक बादल छा सकते हैं। शहर का अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।
विज्ञापन
रायपुर में सोमवार को अधिकतम तापमान में करीब 1 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी दर्ज की गई। दिनभर तेज धूप और उमस के कारण लोगों को परेशानी हुई। मौसम विभाग का अनुमान है कि अगले पांच दिनों में प्रदेश का तापमान 4 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ सकता है। मंगलवार को भी मौसम शुष्क बने रहने और गर्मी बढ़ने के आसार जताए गए हैं।
राजनांदगांव रहा सबसे गर्म
प्रदेश में सोमवार को कुछ स्थानों पर हल्की बारिश जरूर दर्ज की गई, लेकिन गर्मी का असर बना रहा। दोपनापाल इलाके में 1 सेंटीमीटर बारिश रिकॉर्ड की गई। वहीं राजनांदगांव सबसे गर्म जिला रहा, जहां अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया।