{"_id":"6a0c7c1720b2b252dd0c1131","slug":"talent-of-jashpur-youth-will-be-showcased-in-himachal-youth-festival-2026-will-showcase-chhattisgarh-s-culture-2026-05-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिमाचल में दिखेगा जशपुर के युवाओं का टैलेंट: यूथ फेस्टिवल 2026 में छत्तीसगढ़ की संस्कृति का होगा प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिमाचल में दिखेगा जशपुर के युवाओं का टैलेंट: यूथ फेस्टिवल 2026 में छत्तीसगढ़ की संस्कृति का होगा प्रदर्शन
Tue, 19 May 2026 08:36 PM IST
अमन कोशले
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
Published by: अमन कोशले
Updated Tue, 19 May 2026 08:36 PM IST
सार
छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले के युवा अब राष्ट्रीय मंच पर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। यूथ फेस्टिवल 2026 में भाग लेने के लिए जिले के 20 छात्र-छात्राओं का चयन किया गया है, जो हिमाचल प्रदेश के बीर में आयोजित होने वाले चार दिवसीय कार्यक्रम में शामिल होंगे।
विज्ञापन
हिमाचल में दिखेगा जशपुर के युवाओं का टैलेंट
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले के युवा अब राष्ट्रीय मंच पर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। यूथ फेस्टिवल 2026 में भाग लेने के लिए जिले के 20 छात्र-छात्राओं का चयन किया गया है, जो हिमाचल प्रदेश के बीर में आयोजित होने वाले चार दिवसीय कार्यक्रम में शामिल होंगे। यह आयोजन 21 मई से 24 मई 2026 तक आयोजित किया जाएगा।
जिला प्रशासन से मिली जानकारी के अनुसार 18 से 24 वर्ष आयु वर्ग के युवाओं का चयन जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय के माध्यम से किया गया है। प्रतिभागियों के साथ दो प्रभारी अधिकारियों को भी भेजा जा रहा है, जो पूरे कार्यक्रम के दौरान मार्गदर्शन और सुरक्षा की जिम्मेदारी संभालेंगे।
फेस्टिवल में देशभर से पहुंचे युवा कला, संस्कृति और साहसिक गतिविधियों में हिस्सा लेंगे। कार्यक्रम के दौरान ट्रेकिंग, सांस्कृतिक प्रस्तुतियां, संगीत, नृत्य और भाषण प्रतियोगिताएं आयोजित होंगी। साथ ही विभिन्न राज्यों के युवाओं के बीच संवाद और सांस्कृतिक आदान-प्रदान भी होगा।
विज्ञापन
जशपुर के प्रतिभागी इस मंच पर छत्तीसगढ़ की लोक कला, परंपरा और सांस्कृतिक विरासत को प्रस्तुत करेंगे। माना जा रहा है कि यह आयोजन युवाओं को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने के साथ-साथ नई सीख और अनुभव का अवसर भी देगा।