{"_id":"6a0813b79946438c830dce31","slug":"suspicious-death-of-a-police-constable-in-raipur-body-found-in-the-swimming-pool-of-a-farm-house-2026-05-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Raipur News: रायपुर में पुलिस आरक्षक की संदिग्ध मौत, फार्म हाउस के स्विमिंग पूल में मिला शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Raipur News: रायपुर में पुलिस आरक्षक की संदिग्ध मौत, फार्म हाउस के स्विमिंग पूल में मिला शव
Sat, 16 May 2026 12:21 PM IST
अमन कोशले
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
Published by: अमन कोशले
Updated Sat, 16 May 2026 12:21 PM IST
सार
रायपुर से शुक्रवार शाम एक दुखद घटना सामने आई, जहां पुलिस विभाग में पदस्थ आरक्षक रमाकांत सिंह की स्विमिंग पूल में डूबने से मौत हो गई। घटना माना थाना क्षेत्र स्थित वीआईपी रोड के एक फार्म हाउस की बताई जा रही है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
रायपुर से शुक्रवार शाम एक दुखद घटना सामने आई, जहां पुलिस विभाग में पदस्थ आरक्षक रमाकांत सिंह की स्विमिंग पूल में डूबने से मौत हो गई। घटना माना थाना क्षेत्र स्थित वीआईपी रोड के एक फार्म हाउस की बताई जा रही है।
जानकारी के अनुसार, आरक्षक अपने कुछ सहकर्मियों के साथ पुजारी फार्म हाउस गया हुआ था। इसी दौरान शाम करीब साढ़े पांच बजे वह स्विमिंग पूल में डूब गया। मौके पर मौजूद लोगों ने उसे बाहर निकालने की कोशिश की, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। प्रारंभिक जांच में हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है।
विज्ञापन
सूत्रों के मुताबिक, आरक्षक पिछले कुछ दिनों से मानसिक रूप से परेशान बताया जा रहा था, हालांकि इस संबंध में परिवार या विभाग की ओर से कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। फिलहाल माना थाना पुलिस मर्ग कायम कर सभी पहलुओं की जांच कर रही है।