{"_id":"647060759f141967560ab317","slug":"shankaracharya-avimukteshwaranand-will-reach-raipur-from-today-on-three-day-stay-2023-05-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chhattisgarh: शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती आज शाम आएंगे; रायपुर आश्रम में रहेंगे तीन दिवसीय प्रवास पर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chhattisgarh: शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती आज शाम आएंगे; रायपुर आश्रम में रहेंगे तीन दिवसीय प्रवास पर
Fri, 26 May 2023 01:02 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायपुर
Published by: मोहनीश श्रीवास्तव
Updated Fri, 26 May 2023 01:02 PM IST
सार
शंकराचार्य शाम करीब 4 बजे राजनांदगांव पहुंचेंगे और वहां से दुर्ग, भिलाई होते हुए रायपुर के बोरियाकला स्थित आश्रम आएंगे। यहां पर वे तीन दिवसीय प्राण प्रतिष्ठा और विशेष पूजन आयोजन में शामिल होंगे।
विज्ञापन
शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती।
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती तीन दिवसीय प्रवास पर शुक्रवार शाम छत्तीसगढ़ पहुंच रहे हैं। शंकराचार्य शाम करीब 4 बजे राजनांदगांव पहुंचेंगे और वहां से दुर्ग, भिलाई होते हुए रायपुर के बोरियाकला स्थित आश्रम आएंगे। यहां पर वे तीन दिवसीय प्राण प्रतिष्ठा और विशेष पूजन आयोजन में शामिल होंगे।
विज्ञापन
शंकराचार्य आश्रम के प्रभारी डॉ. इंदुभवानंद ने बताया कि, चतु:षष्टि योगनियों की प्रतिष्ठा और परिसर में नवनिर्मित मंदिरों में गणपति जी विग्रह, हनुमान जी विग्रह व भैरव जी विग्रह की स्थापना शंकराचार्य सदानंद सरस्वती और शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती के कर कमलों से होगी।
विज्ञापन
इसके बाद अगले दिन 27 मई शनिवार को सुबुधानंद के सानिध्य में शनिवार को जल यात्रा, पंचांग पूजन, आवाहन स्थापना, 28 मई रविवार को मूर्ति सन्मकार, अविवासादी व 29 मई सोमवार को अभिजीत मुहूर्त में प्राणप्रतिष्ठा एवं कुंम्भाभिषेक सम्पन्न कराया जाएगा। आयोजन समिति ने अधिक से अधिक संख्या में लोगों से पहुंचने की अपील की है।
विज्ञापन