फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Raipur News ›   Robotic knee replacement surgery done at Shree Narayan Hospital in Raipur

Raipur: रायपुर के श्री नारायण हॉस्पिटल में हुई रोबोटिक नी रिप्लेसमेंट सर्जरी, मरीजों ने केक काटकर जताई खुशी

Wed, 12 Apr 2023 10:16 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर Published by: Digvijay Singh Updated Wed, 12 Apr 2023 10:16 PM IST
सार

श्री नारायणा हॉस्पिटल के मैनेजिंग डायरेक्टर डॉ. सुनील खेमका ने बताया कि सर्जरी का प्लान करने वाले मरीजों को जब यह पता चलता है कि सर्जरी की सुविधा अब रायपुर में ही प्रारंभ हो गई है तो वे बहुत खुश होते हैं 

विज्ञापन
Robotic knee replacement surgery done at Shree Narayan Hospital in Raipur
रायपुर के श्री नारायण हॉस्पिटल में हुई रोबोटिक नी रिप्लेसमेंट सर्जरी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजधानी रायपुर के श्री नारायण हॉस्पिटल में सफलतापूर्व रोबोटिक नी रिप्लेसमेंट सर्जरी को लेकर प्रेस वार्ता हुई। इस दौरान मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने रायपुर स्थित देवेंद्र नगर में श्री नारायणा हॉस्पिटल में रोबोटिक नी ज्वाइंट रिप्लेसमेंट सर्जरी के शुभारंभ के बाद कहा कि रोबोटिक टेक्निक से हमारे छत्तीसगढ़ प्रांत के अभी तक 100 मरीज लाभान्वित होने के अवसर को सेलिब्रेट का आयोजन किया गया है। जिसमें सफलतापूर्वक रोबोटिक नी रिप्लेसमेंट सर्जरी कराए हुए 20 से भी ज्यादा मरीजों ने केक काटा। 

विज्ञापन

 

रोबोटिक नी रिप्लेसमेंट सर्जन डॉ. प्रीतम अग्रवाल ने बताया कि सर्जरी से एक दिन पहले ही उसकी पूरी प्लानिंग की जाती है। पूरे हिप, नी और एकल पूरे लिम्ब का सीटी स्कैन से डाटा सॉफ्टवेयर में फीड होता है और फिर मसल्स को काटे बिना ही सबवेस्टॉस टेक्निक से घुटने में इम्प्लांट फिक्स किया जाता है, इसमें ब्लीडिंग कम होती है।  जिसके कारण मरीज की रिकवरी बहुत ही फास्ट होती है। इस टेक्निक में बोन की कटिंग MILLER से होती है। इसमें एलाइनमेंट एकदम सटीक होता है सॉफ्ट टिश्यू बैलेंसिंग एकदम परफेक्ट होती है जिसके कारण ज्वाइंट्स की लाइफ बढ़ जाती है। इसके साथ ही एडक्टर कैनाल ब्लॉक लगाया जाता है। जिससे सर्जरी पक्षात बिल्कुल भी दर्द नहीं होता है। इन सभी वजहों से रोबोटिक नी रिप्लेसमेंट सर्जरी के कॉम्प्लिकेशंस रेटस एकदम कम है और एक्यूरेसी सब मिलीमीटर में होने से मरीज सर्जरी के 6 घंटे पश्चात ही चलने फिरने लग जाता है। दूसरे दिन से वह सीढ़ियां उतरना चढ़ना शुरू कर देता है।

विज्ञापन

 


श्री नारायणा हॉस्पिटल के मैनेजिंग डायरेक्टर डॉ. सुनील खेमका ने बताया कि, अहमदाबाद, मुंबई या अन्य मेट्रो शहरों में रोबोटिक नी रिप्लेसमेंट सर्जरी का प्लान करने वाले मरीजों को जब यह पता चलता है कि रोबोटिक नी रिप्लेसमेंट सर्जरी की सुविधा अब यही रायपुर में ही प्रारंभ हो गई है तो वे मरीज यहीं सक्सेसफुली रोबोटिक नी रिप्लेसमेंट सर्जरी करा रहे हैं और बहुत ही खुश हैं क्योंकि मेट्रो शहरों के खर्च से लगभग एक तिहाई खर्च में यह सर्जरी श्री नारायणा हॉस्पिटल में ही हो रही है।  

विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed