फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Raipur News ›   road accident pickup and auto four women killed many injured

छत्तीसगढ़: पिकअप और ऑटो की भीषण टक्कर में घायल महिला की मौत, क्षमता से अधिक सवारियों के कारण हादसा

Sun, 04 Oct 2026 06:17 PM IST
प्रतीक पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोरिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोरिया Published by: प्रतीक पांडेय Updated Sun, 04 Oct 2026 06:17 PM IST
सार

कोरिया में शुक्रवार रात हुए भीषण सड़क हादसे में घायल एक और महिला ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। इसके साथ ही हादसे में मरने वाली महिलाओं की संख्या चार हो गई है। 

विज्ञापन
road accident pickup and auto four women killed many injured
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कोरिया में शुक्रवार रात भीषण सड़क हादसे में घायल एक और महिला ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। इसके साथ ही दुर्घटना में जान गंवाने वाली महिलाओं की संख्या बढ़कर चार हो गई है। पटना थाना क्षेत्र अंतर्गत सावारांवा के पास बैकुंठपुर की ओर से आ रही तेज रफ्तार पिकअप ने एक ऑटो को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में घायल 11 अन्य महिलाओं का अस्पताल में उपचार जारी है, जिनमें से तीन की स्थिति गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन


दशगात्र कार्यक्रम से लौट रही थीं महिलाएं
छिंदिया गांव की 15 महिलाएं बिलारो गांव में आयोजित एक दशगात्र कार्यक्रम में शामिल होने के बाद ऑटो में सवार होकर वापस लौट रही थीं। रात लगभग आठ बजे हुई यह भिड़ंत इतनी तीव्र थी कि कुछ महिलाएं उछलकर सड़क पर जा गिरीं। हादसे में तीन महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों में फूलकुंवर (50), रामबाई (60) और फूलकुंवर (60) शामिल हैं। स्थानीय निवासियों की मदद से घायलों को तुरंत पटना सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। वहां से प्राथमिक उपचार के पश्चात गंभीर रूप से घायल महिलाओं को बैकुंठपुर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया, जहां इलाज के दौरान चालमति (35) की मृत्यु हो गई।
विज्ञापन


क्षमता से अधिक सवारियों के कारण हुआ हादसा
चार सवारियों की क्षमता वाले ऑटो में चालक सहित कुल 16 लोग सवार थे। सामने से तेज गति में पिकअप को आता देख ऑटो चालक घबरा गया और वाहन को साइड में नहीं मोड़ सका, जिससे यह हादसा हुआ। दुर्घटना में देव कुंवर, सुदामा बाई, सरिता, संगीता, कदम कुंवर, हरदिया, विमला, दीपा और छायामति घायल हुई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूचना मिलते ही जिलाधिकारी रोक्तिमा यादव और पुलिस अधीक्षक हरीश राठौर ने जिला अस्पताल पहुंचकर घायलों का हाल जाना और चिकित्सकों को उचित उपचार के निर्देश दिए। पटना थाना प्रभारी प्रमोद पांडेय ने बताया कि फरार पिकअप चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर वाहन की तलाश शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed