Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Raipur News ›   Raipur: Mahadev Betting App Promoter Sourabh Chandrakar Extradited from Oman, to Face Court Today

रायपुर: महादेव सट्टा एप के मुख्य प्रमोटर सौरभ की रायपुर में आज पेशी, कल ही ओमान से भारत लेकर आई सीबीआई

Mon, 02 Nov 2026 10:44 AM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायपुर Published by: प्रिया वर्मा Updated Mon, 02 Nov 2026 10:44 AM IST
सार

महादेव ऑनलाइन सट्टेबाजी ऐप मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए सीबीआई मुख्य प्रमोटर सौरभ चंद्राकर को ओमान से प्रत्यर्पित कर भारत लेकर आई है। सोमवार को उसे रायपुर की विशेष अदालत में पेश किया जाएगा।

विज्ञापन
Raipur: Mahadev Betting App Promoter Sourabh Chandrakar Extradited from Oman, to Face Court Today
महादेव सट्टा एप के मुख्य प्रमोटर सौरभ की रायपुर में आज पेशी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सीबीआई की विशेष टीम महादेव ऑनलाइन सट्टेबाजी एप के मुख्य प्रमोटर सौरभ चंद्राकर को ओमान से प्रत्यर्पित कराकर रविवार शाम भारत ले आई है। उसे सोमवार को रायपुर की विशेष अदालत में पेश किया जाएगा।  केंद्रीय जांच एजेंसियों के आपसी समन्वय से ओमान से यह प्रत्यर्पण संभव हो पाया है। भारत पहुंचते ही सुरक्षा अधिकारियों ने आरोपी को अपनी अभिरक्षा में ले लिया था।

विज्ञापन


अदालत में पेशी और रिमांड प्रक्रिया
देश में पहुंचने के बाद सबसे पहले आरोपी का चिकित्सकीय परीक्षण कराया गया। इसके बाद जांच टीम अदालत से ट्रांजिट रिमांड हासिल करके उसे रायपुर ले जाएगी। सोमवार को सौरभ को रायपुर स्थित विशेष अदालत में पेश किया जाना है। आरोपी के खिलाफ दो ऐसे मामले दर्ज हैं, जिनमें जांच एजेंसी पहले ही आरोपपत्र दाखिल कर चुकी है। इसके साथ ही प्रवर्तन निदेशालय ने भी एक पृथक मामले में आरोपी के विरुद्ध अभियोजन शिकायत दर्ज की है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: छत्तीसगढ़ राज्योत्सव: नवा रायपुर के सेंध लेक पर आज भी उड़ान भरेंगे सारंग हेलिकाप्टर,दिखायेंगे शानदार हवाई करतब
विज्ञापन
विज्ञापन


रेड कॉर्नर नोटिस से हुई गिरफ्तारी
अंतरराष्ट्रीय पुलिस संगठन इंटरपोल द्वारा जारी रेड कॉर्नर नोटिस के आधार पर आरोपी को ओमान में पकड़ा गया था। इसके बाद केंद्रीय जांच ब्यूरो तथा प्रवर्तन निदेशालय ने भारतीय एजेंसियों की सहायता से प्रत्यर्पण की कागजी प्रक्रिया को तेजी से आगे बढ़ाया। ओमान के संबंधित विभागों के सहयोग से आरोपी को भारत लाने की पूरी कार्रवाई संपन्न की गई।

हवाला के जरिये अवैध धन का लेनदेन
केंद्रीय जांच एजेंसी की पड़ताल के अनुसार महादेव ऑनलाइन बुक के जरिये विदेश से विशाल अवैध सट्टेबाजी तंत्र का संचालन किया जा रहा था। जांच में यह तथ्य सामने आया है कि इस सट्टेबाजी से जुटाई गई राशि को विभिन्न बैंक खातों और हवाला नेटवर्क के माध्यम से विदेश स्थानांतरित किया जाता था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed