फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Raipur News ›   Raipur BJP gearing up for the assembly elections state president enthused the workers

Raipur: विस चुनाव के लिए भाजपा ने कसी कमर, प्रदेश अध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं में भरा जोश, दिया जीत का मंत्र

Tue, 07 Feb 2023 11:11 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर Published by: Digvijay Singh Updated Tue, 07 Feb 2023 11:11 PM IST
सार

प्रदेश भाजपा अध्यक्ष अरुण साव ने आरक्षण के मुद्दे पर कांग्रेस द्वारा की जा रही राजनीति के संदर्भ में कहा कि कांग्रेस सरकार ने आरक्षण को जानबूझ कर लटकाया है। कांग्रेस सरकार ने ऐसे पेंच उलझाए हैं कि आरक्षण व्यवस्था सुनिश्चित न हो, इसमें विलम्ब हो। कांग्रेस ने सभी वर्गों के साथ राजनीतिक छल किया है।

विज्ञापन
Raipur BJP gearing up for the assembly elections  state president enthused the workers
भाजपा संयुक्त मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति की बैठक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भारतीय जनता पार्टी छत्तीसगढ़ प्रदेश के सभी 7 मोर्चों की संयुक्त प्रदेश कार्यसमिति के उद्घाटन सत्र को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष सांसद अरुण साव ने समस्त मोर्चा कार्यकर्ताओं से जीत के लक्ष्य को प्राप्त करने विजय पथ पर तेज गति से निकल पड़ने का आव्हान किया। उन्होंने छत्तीसगढ़ की मौजूदा स्थिति का हवाला देते हुए कहा कि सवा चार साल से छत्तीसगढ़ में हर वर्ग भयभीत है। एक भी वर्ग इस सरकार में सुराक्षित नहीं है। गरीब मूलभूत सुविधाओं से वंचित है, शोषित है। किसान बेहद परेशान हैं।  महिलाओं की अस्मिता खतरे में है। युवा तरुणायी अपने भविष्य को लेकर चिंतित है। न रोजगार मिल रहा न ही बेरोजगारी भत्ता मिल रहा।निर्धन बुजुर्ग बेसहारा हैं। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष अरुण साव ने आरक्षण के मुद्दे पर कांग्रेस द्वारा की जा रही राजनीति के संदर्भ में कहा कि कांग्रेस सरकार ने आरक्षण को जानबूझ कर लटकाया है। कांग्रेस सरकार ने ऐसे पेंच उलझाए हैं कि आरक्षण व्यवस्था सुनिश्चित न हो, इसमें विलम्ब हो। कांग्रेस ने सभी वर्गों के साथ राजनीतिक छल किया है।

विज्ञापन

प्रदेश भाजपा अध्यक्ष साव ने कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए कहा कि अगर आप मैदान पर आएं तो एक भूपेश तो क्या 10 भूपेश आ जाएं, भाजपा को हरा नहीं सकते। हमारे पास मतदान केंद्र तक कार्यकर्ताओं की मजबूत फौज है। हमारे कार्यकर्ता समर्पित, संघर्षशील और आम जनता से सीधे जुड़े हुए हैं। कार्यकर्ता भाजपा की शक्ति हैं। भाजपा कार्यकर्ताओं की पार्टी है। कार्यकर्ता ही पार्टी का नेतृत्व करते हैं। ऐसे कार्यकर्ताओं की ताकत सिर्फ भाजपा के पास है।

प्रदेश भाजपा अध्यक्ष अरुण साव ने छत्तीसगढ़ राज्य के गठन से लेकर विकास की यात्रा तक का उल्लेख करते हुए कहा कि भाजपा ने छत्तीसगढ़ को बीमारू राज्य से भाजपा ने विकासशील बनाया। भाजपा की सरकार ने 15 साल में छत्तीसगढ़ का चहुंमुखी विकास कर अग्रणी राज्यों की बराबरी पर स्थापित किया। लेकिन कांग्रेस ने चार साल में बेड़ा गर्ग कर दिया। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष अरुण साव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा छत्तीसगढ़ राज्य को दी गई सौगातों का उल्लेख करते हुए कहा कि मोदी जी ने छत्तीसगढ़ को भरपूर दिया पर कांग्रेस सब खा गई। यह भ्रष्ट कांग्रेस सरकार मोदी जी द्वारा दिया गया पैसा जनता तक पहुंचने नहीं देती। मोदी जी छत्तीसगढ़ की जनता के लिए जो पैसा देते हैं, वह कांग्रेस सरकार के चहेते अफसरों के घर से निकलता है। उन्होंने कहा कि नवंबर में छत्तीसगढ़ में भाजपा की सरकार बन रही है। भाजपा की राज्य सरकार अपनी केंद्र सरकार द्वारा दी जा रही पूरी मदद जनता तक पहुंचायेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

प्रदेश भाजपा अध्यक्ष साव ने प्रदेश की मृत कानून व्यवस्था का जिक्र करते हुए कहा कि टारगेट करके भाजपा कार्यकर्ताओं की हत्या करवाई जा रही है। कांग्रेस सरकार के पाप का घड़ा भर गया है। उन्होंने कहा कि हर मोर्चा अपने अपने मुद्दों पर सरकार को घेरे। युवा मोर्चा जवानों के लिए संघर्ष करेगा। महिला मोर्चा महिलाओं के विषयों पर संघर्ष करेगा। पिछड़ा वर्ग मोर्चा पिछड़े वर्ग के हितों के लिए संघर्ष करेगा। अनुसूचित जनजाति वर्ग मोर्चा वनवासी समाज के हित में संघर्ष करेगा। अनुसूचित जाति वर्ग मोर्चा अनुसूचित जाति वर्ग के हित में संघर्ष करेगा। अल्प संख्यक वर्ग मोर्चा मोदी जी की योजनाओं को घर घर तक पहुंचाने के साथ ही साथ कांग्रेस द्वारा उन्हें भ्रमित कर राजनीतिक शोषण किये जाने से सावधान करेगा। अल्पसंख्यक समुदाय को मोदी जी की योजनाओं से जोड़ेगा। भाजपा के सभी मोर्चा अपने अपने मोर्चे पर डटे हुए हैं। सभी के बीच समन्वय स्थापित है। यह संयुक्त कार्यसमिति इसी का प्रतिरूप है।

भाजपा प्रदेश प्रभारी ओम माथुर ने संयुक्त कार्यसमिति को मार्गदर्शन देते हुए कहा कि समाज के हर तबके तक पहुंचने के लिए मोर्चा की रचना हुई है। सामाजिक जीवन में मोर्चा के कार्यकर्ताओं का बड़ा महत्व है। समाज के हर व्यक्ति तक हमारी पहुंच और योजना होनी चाहिए। बड़ी और सुविधाजनक जगहों के साथ छोटी छोटी जगह पर भी कार्यक्रम हो। हर मोर्चे में अपनी योजनाओं और क्षेत्र के अनुसार  नवाचार हो। उन्होंने मंत्र दिया कि सभी मोर्चा अपने अपने कार्य क्षेत्र में इस तरह कार्य करें कि वह छत्तीसगढ़ के हर वर्ग के बीच विश्वास हासिल करें। जनता तक यह संदेश पहुंचाएं कि भाजपा ही सबका विकास कर सकती है।

विज्ञापन

नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल ने संयुक्त कार्यसमिति की बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि जिस मोर्चा को जो जिम्मेदारी मिली है उसके निचले तबके तक जाकर परिवर्तन की बयार बहानी है।भाजपा ने छत्तीसगढ़ को एक नई ऊंचाई दी। एक नई पहचान दी। छत्तीसगढ़ को भय और भूख से मुक्त किया। नेता प्रतिपक्ष चंदेल ने वर्तमान स्थिति के मद्देनजर कांग्रेस सरकार के खिलाफ संघर्ष का शंखनाद करते हुए कहा कि कांग्रेस के राज में हालात इतने बिगड़ चुके हैं कि छत्तीसगढ़ में जन आक्रोश का ज्वालामुखी फूटने वाला है। जनता के साथ संघर्ष करने के लिए भाजपा संकल्पित है।

नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल ने आव्हान किया कि डबल इंजिन की सरकार लाना है। छत्तीसगढ़ का विकास और जनता की खुशहाली तभी संभव है, जब केंद्र के साथ छत्तीसगढ़ में भी भाजपा की सरकार हो। छत्तीसगढ़ में डबल इंजिन की सरकार बहुत जरूरी है। जिन राज्यों में डबल इंजन की सरकार है, वहां तेजी से विकास हो रहा है। छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की सरकार हमारी केंद्र सरकार की योजनाओं का लाभ जनता को मिलने नहीं दे रही। प्रधानमंत्री आवास इसका सबसे बड़ा उदाहरण है। यहां तो कांग्रेस की सरकार मोदी जी द्वारा भेजा गया गरीब का चावल तक हड़प गई। छत्तीसगढ़ को बचाने के लिए कांग्रेस की सरकार को उखाड़ कर फेंक दें।

सभी मोर्चा के प्रदेश कार्यसमिति के उद्घाटन सत्र में पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह, राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री शिव प्रकाश, क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जम्वाल ,प्रदेश सह प्रभारी नितिन नबीन, प्रदेश संगठन महामंत्री, पवन साय, प्रदेश महामंत्री विजय शर्मा,  ओपी चौधरी, मुख्य प्रवक्ता अजय चंद्राकर सहित वरिष्ठ नेता मौजूद रहे।
 


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed