{"_id":"65e0d8e97bb9159f3f0e2e16","slug":"raigarh-mother-murdered-with-sharp-weapon-after-altercation-2024-03-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Raigarh : कहासुनी के बाद धारदार हथियार से मां की हत्या, बेटे को था अवैध संबंधों का संदेह; गिरफ्तार कर भेजा जेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Raigarh : कहासुनी के बाद धारदार हथियार से मां की हत्या, बेटे को था अवैध संबंधों का संदेह; गिरफ्तार कर भेजा जेल
Fri, 01 Mar 2024 12:50 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, रायगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, रायगढ़
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Fri, 01 Mar 2024 12:50 AM IST
सार
उसे अपनी मां के चरित्र पर संदेह था। घटना के बाद पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। मामला चक्रधर नगर थाना क्षेत्र का है।
विज्ञापन
गिरफ्त में आरोपी...
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में एक कलयुगी बेटे ने धारदार टांगी के ताबड़तोड वार से अपनी ही मां को मौत के घाट उतार दिया। उसे अपनी मां के चरित्र पर संदेह था। घटना के बाद पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। मामला चक्रधर नगर थाना क्षेत्र का है।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक चक्रधर नगर थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम बरलिया में बुधवार की रात एक कलयुगी पुत्र ने अपने मां नंदिनी सारथी के चरित्र पर संदेह करते हुए उसे मौत के घाट उतार दिया। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया था जिसे घटना के कुछ ही देर बाद पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
पूछताछ में आरोपी विजय सारथी ने बताया कि गांव में उसकी मां के चरित्र को लेकर कई बातें सुनने को मिल रही थीं जिससे वह रोष में था। कल शाम करीब 4-5 के बीच मां-बेटे में इसी बात को लेकर झगड़ा विवाद हुआ। विवाद में विजय सारथी ने कुल्हाड़ी से मां की हत्या कर दी। उसे गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।
विज्ञापन