Politics: PM के सामने बोले बघेल- केंद्र से जो मांगा, उससे ज्यादा मिला; बाद में कहा- आप आए झूठ की बयार बहने लगी
Politics: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी शुक्रवार को रायपुर पहुंचे। उन्होंने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के साथ मंच साझा किया। इस दौरान सीएम भूपेश ने बेहद संक्षिप्त संबोधन में कहा कि हम लगातार केंद्र से मदद मांगते रहते हैं। जितना मांगते हैं उससे ज्यादा मिला है। वहीं प्रधानमंत्री की जनसभा के बाद फिर सीएम भूपश ने कहा कि, आप आए झूठ की बयार बहने लगी मोदी जी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
छत्तीसगढ़ में साल के अंत में विधानसभा चुनाव होने हैं। ऐसे में सभी दलों ने अपनी ताकत झोंक दी है। ऐसे में योजनाओं के लोकार्पण के बहाने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी शुक्रवार को रायपुर पहुंचे। उन्होंने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के साथ मंच साझा किया। इस दौरान सीएम भूपेश ने बेहद संक्षिप्त संबोधन में कहा कि हम लगातार केंद्र से मदद मांगते रहते हैं। प्रधानमंत्री जी से भी लगातार संपर्क में रहते हैं। केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी से भी मिलते हैं। जितना मांगते हैं उससे ज्यादा मिला है। वहीं प्रधानमंत्री की जनसभा के बाद फिर सीएम भूपश ने कहा कि, आप आए झूठ की बयार बहने लगी मोदी जी।
यह भी पढ़ें...PM Modi Raipur Visit: पीएम बोले- छत्तीसगढ़ के विकास में 'पंजा' दीवार; जिनके दामन दागदार वो एकता की बात कर रहे
सीएम बघेल ने कहा- प्रधानमंत्री का आना खुशी की बात
दरअसल, साइंस कॉलेज मैदान में सरकारी और राजनीतिक दोनों कार्यक्रम था। योजनाओं के लोकार्पण में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और उप मुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव भी मंच पर थे। कार्यक्रम की शुरुआत हुई। छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल ने पीएम नरेंद्र मोदी को मंच पर सम्मानित किया। कहा कि, प्रधानमंत्री का छत्तीसगढ़ आना खुशी की बात है। माता कौशल्या की धरती और भगवान राम की ननिहाल में उनका स्वागत है। प्रधानमंत्री जी से अनेक मंच पर मिलते रहे हैं और छत्तीसगढ़ के विकास के बारे में मांग करते रहे हैं। हमें खुशी है कि हम जितना मांगते हैं, उससे ज्यादा ही मिलता है।
आपको सच पता है, लेकिन आप झूठ बोल गए
उसी साइंस कॉलेज मैदान में दूसरे मंच से प्रधानमंत्री की जनसभा हुई। उसे खत्म होने के बाद मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने पीएम पर निशाना साधा। कहा कि, प्रदेश भाजपा के नेता लगातार किसानों को गुमराह कर रहे थे कि धान खरीदी केंद्र के पैसों से होती है। आप प्रधानमंत्री हैं, आपको तो सच पता है, लेकिन आप भी झूठ बोल गए। सीएम ने कहा, यह किसानों के नाम पर सबसे बड़ा झूठ है कि राज्य के धान उपार्जन का 80 प्रतिशत केंद्र ले लेता है। अगर आपकी सरकार की भूमिका राज्यों के धान खरीदी में इतनी ही है तो वाराणसी में किसान 1000-1200 रुपये क्विंटल में धान क्यों बेचने पर मजबूर है।
माता कौशल्या की धरती, प्रभु श्री राम के ननिहाल छत्तीसगढ़ की पावन धरा पर माननीय @PMOIndia श्री नरेंद्र मोदी जी का स्वागत करता हूँ।
— Bhupesh Baghel (@bhupeshbaghel) July 7, 2023
|| जय सिया राम || pic.twitter.com/EqdWyzfOb1
छत्तीसगढ़ के किसानों को कोई गुमराह नहीं कर सकता
मुख्यमंत्री बघेल ने कहा कि, प्रधानमंत्री जी, आपको छत्तीसगढ़ के भाजपा नेताओं ने ग़लत जानकारी दी और आप भाषण पढ़कर चले गए। छत्तीसगढ़ का बच्चा बच्चा जानता है कि हमने गंगाजल की कसम 10 दिनों के भीतर किसानों की कर्जमाफ़ी के लिए खाई थी और दो घंटों के भीतर कर्ज माफ़ी हो गई थी। लेकिन भाजपा की सुई अटक गई है। भाजपा का '2100 रुपये क्विंटल' और 'बोनस' का कभी पूरा न हुआ वादा किसानों को ठीक तरह से याद है। वो ये भी जानते हैं कि कांग्रेस की सरकार उनके लिए क्या कुछ कर रही है। अब छत्तीसगढ़ के किसानों को कोई गुमराह नहीं कर सकता। आप भी नहीं।
आप आए तो फिर झूठ की बयार बहने लगी मोदी जी.
— Bhupesh Baghel (@bhupeshbaghel) July 7, 2023
प्रदेश भाजपा के नेता लगातार किसानों को गुमराह कर रहे थे कि धान खरीदी केंद्र के पैसों से होती है. आप प्रधानमंत्री हैं, आपको तो सच पता है, लेकिन आप भी झूठ बोल गए.
यह किसानों के नाम पर सबसे बड़ा झूठ है कि केंद्र राज्य के धान उपार्जन का 80…