फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Raipur News ›   Mahant Parmatmanand Giri Maharaj gave a controversial statement on Sonia Gandhi and Ajit Jogi in the case of c

Exclusive: धर्मांतरण पर परमात्मानंद गिरी का विवादित बयान,  बोले- 'सोनिया गांधी के सबसे बड़े एजेंट थे अजीत जोगी

Tue, 21 Mar 2023 02:13 PM IST
अभिषेक वर्मा ललित सिंह राजपूत, अमर उजाला, रायपुर
ललित सिंह राजपूत, अमर उजाला, रायपुर Published by: अभिषेक वर्मा Updated Tue, 21 Mar 2023 02:13 PM IST
सार

यूपी के गोरखपुर जिले के महंत परमात्मानंद गिरी महाराज ने विवादित बयान दिया है। उन्होंने  छत्तीसगढ़ में धर्मांतरण के लिए कांग्रेस को जिम्मेदार ठहराया है और सोनिया गांधी और अजीत जोगी पर टिप्पणी की है।

विज्ञापन
Mahant Parmatmanand Giri Maharaj gave a controversial statement on Sonia Gandhi and Ajit Jogi in the case of c
यूपी के गोरखपुर जिले के महंत परमात्मानंद गिरी महाराज ने विवादित बयान दिया है। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रायपुर। छत्तीसगढ़ में धर्मांतरण का विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। धर्मांतरण पर प्रदेश की राजनीति गरमाई हुई है। कभी सत्ता पक्ष तो कभी विपक्ष इस मामले में लगातार बयानबाजी कर रहा है। जमकर सियासत हो रही है। अब यूपी के गोरखपुर जिले के महंत परमात्मानंद गिरी महाराज ने विवादित बयान देकर हड़कंप मचा दिया है। 

विज्ञापन


राजधानी रायपुर के रावणभाठा में धर्मसभा के समापन पर परमात्मानंद गिरी महाराज ने धर्मांतरण पर विवादित बयान दिया है। अमर उजाला डॉट काम से बातचीत में उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ में धर्मांतरण के लिए कांग्रेस जिम्मेदार है। कांग्रेस धर्मांतरण को बढ़ा रही है। उसके राज में यह फल फूल रहा है। 
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

छत्तीसगढ़ के प्रथम मुख्यमंत्री पर लगाया बड़ा आरोप

उन्होंने पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और छत्तीसगढ़ के प्रथम मुख्यमंत्री दिवंगत अजीत जोगी पर बड़ा आरोप लगाते हुए कहा कि 'सोनिया गांधी के सबसे बड़े एजेंट अजीत जोगी थे'। 'छत्तीसगढ़ में धर्मांतरण के पीछे अजीत जोगी का हाथ था'। 'कांग्रेस उसी धर्मांतरण की विरासत को आगे बढ़ा रही है'। वह धर्मांतरण पर कोई कार्रवाई नहीं कर रही है। उन्होंने धर्मांतरण के लिए पूर्व सीएम अजीत जोगी और छत्तीसगढ़ की कांग्रेस सरकार जिम्मेदार ठहराया। 

पूर्ववर्ती बीजेपी सरकार का किया बचाव 

परमात्मानंद गिरी महाराज ने पूर्व सीएम डॉ. रमन सिंह के शासनकाल पर बचाव करते हुए कहा कि पिछली सरकार इसमें सक्रिय नहीं थी। हिंदू राष्ट्र के सवाल पर कहा कि धर्मसभा के माध्यम से हिंदुओं को जो संदेश देना था, वह चल गया है। जनता जग रही है। जनता जगेगी , तो सब समस्याओं का हल होगा। अब संतों की जिम्मेदारी बढ़ गई है। हम संतों को और मेहनत करनी पड़ेगी। इसे लेकर योजना बन रही है। 

सीएम भूपेश के बयान पर दिया जवाब 

उन्होंने सीएम भूपेश बघेल के बीजेपी समर्थित साधु-संतों के बयान पर कहा कि धर्मसभा में किसी ने भी किसी राजनीतिक दल का नाम नहीं लिया है। किसी नेता का नाम नहीं लिया गया है। किसी राजनीतिक दल को ऐसा लगता है, तो ये उनका भाव है। आरएसएस के शाखा चलाने पर भी सवाल खड़ा किया जाता है कि ये मुसलमानों के लिए खतरा है जबकि ये सबल बनने के लिए है। समय भी यही कहता है। 

'बस्तर में धर्मांतरण पर नहीं हो रही कार्रवाई'

उन्होंने बस्तर में धर्मांतरण के सवाल पर कहा कि मामले में राज्य सरकार को तुरंत एक्शन लेना चाहिए। नारायणपुर में जो घटना हुई है, उसका अभी तक सही ढंग से निरीक्षण नहीं हुआ है। क्योंकि उन्हें वोट चाहिए। धर्मांतरण और नक्सलियों के पीछे सीधा चर्च का ही हाथ है। धर्मांतरण के पीछे चर्च जिम्मेदार है। इसके पीछे और किसी का हाथ नहीं है। बाकी सब राजनीति हो रही है।  

हिंदू राष्ट्र बनाने का संकल्प 

इस बयान से पूर्व छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर स्थित रावणभाठा में रविवार को आयोजित धर्म सभा में देशभर से आए साधु-संतों ने भारत को हिंदू राष्ट्र बनाने के लिए संकल्प लिया। वहीं इस दौरान लोगों को भी हिंदू धर्म पर विश्वास, आस्था बनाए रखने पर जोर दिया। लोगों को हिंदू धर्म की रक्षा के लिए हाथ खड़ा करवाकर संकल्प भी दिलाया गया। धर्मसभा के समापन पर हिंदुओं से आग्रह किया गया कि सच्चा हिंदू वहीं है,जो शास्त्र का ज्ञान और शस्त्र लेकर चलता है। कुल मिलाकर धर्म सभा में भारत को हिंदू राष्ट्र बनाने पर जोर दिया गया। इसके लिए देश-प्रदेश और जिले में हिंदुओं को जागरूक करने के लिए संत अलख जगाएंगे। 

भारत हिंदू राष्ट्र था है और रहेगा: स्वामी जितेंद्रानंद सरस्वती 

संतों ने कहा कि वो देश-प्रदेश के सभी जिलों में घर-घर जाएंगे और हिंदुओं जगाएंगे। धर्म सभा में पहुंचे काशी के शंकराचार्य स्वामी जितेंद्रानंद सरस्वती ने अमर उजाला डॉट काम से खास बातचीत में कहा कि भारत हिंदू राष्ट्र बनेगा। हमें इस पर पूरा विश्वास है। भारत हिंदू राष्ट्र था है और रहेगा। वहीं छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल के बीजेपी समर्थित साधु-संत के आरोप पर कहा कि साधु-संत समाज के होते हैं किसी राजनीतिक पार्टी के नहीं। धर्म और राजनीति अलग-अलग नहीं हो सकती। 

कांग्रेस पर साधा निशाना

उन्होंने कांग्रेस को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी के शासनकाल पर रांची में पोप जॉन पाल के आगमन पर 21 तोपों की सलामी दी गई थी। इस दौरान 50 हजार वनवासियों को ईसाई बनाया गया था। इस बारे में कांग्रेस क्या जवाब देगी? वहीं अमेरिका से देवी हिल के आगमन पर शरद पवार ने साष्टांग दंडवत करके सलामी दी थी। उस दौरान कर्नाटक के सीएम देवगौड़ा थे। 

'धर्म की बातें ना करें कांग्रेस'

स्वामी जितेंद्रानंद सरस्वती ने कहा कि धर्म की बातें कांग्रेस ना करें। इस देश का विभाजन ही धर्म के आधार पर हुआ है। सीएम भूपेश बघेल के साधु-संतों की ओर से हिंदू समाज को गुमराह के आरोप पर कहा कि हिंदुओं को हम गुमराह नहीं कर रहे हैं। हम तो उन्हें सच्चा इतिहास बता रहे हैं। कांग्रेस के शासनकाल में 7 मुसलमान शिक्षा मंत्री हुए। जिन्होंने देश का इतिहास न पढ़वाकर मुगलों का इतिहास पढ़वाया। इस दौरान उन्होंने कई कांग्रेस सरकार पर कई गंभीर आरोप लगाए। 

धर्म सभा से हिन्दू समाज जागृत हो रहा : साध्वी सौम्या 

वहीं किन्नर अखाड़े की साध्वी सौम्या ने कहा कि धर्मसभा में जो बातें हुईं, वो नहीं होनी चाहिए थी। धर्म सभा से हिन्दू समाज जागृत हो रहा है। धर्म सभा में इसका साक्षात प्रमाण दिखा है। हमारा देश पहले हिंदू राष्ट्र था, है और रहेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed