फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Raipur News ›   Officers of Raipur and Delhi will see the polling stations live

Raipur: मतदान केंद्रों को लाइव देखेंगे रायपुर और दिल्ली के अफसर, गड़बड़ी की स्थिति में तुरंत पहुंचेंगे अधिकारी

Wed, 06 Sep 2023 03:17 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर Published by: Digvijay Singh Updated Wed, 06 Sep 2023 03:17 PM IST
सार

इस दौरान रायपुर कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेन्द्र भुरे ने विधानसभा के परिपेक्ष्य में बलौदाबाजार विधानसभा के रायपुर जिले के अंतर्गत चुनाव की तैयारियों के संबंध में बैठक ली। यह बैठक तिल्दा जनपद पंचायत के सभाकक्ष में हुई।

विज्ञापन
Officers of Raipur and Delhi will see the polling stations live
रायपुर कलेक्टर ने ली बैठक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव में ऐसा पहली बार है कि चुनाव का लाइव प्रसारण रायपुर और दिल्ली के अफसर देख सकेंगे। 50 प्रतिशत मतदान केंद्रों पर अफसर नजर रखेंगे। किसी भी जगह पर विवाद की स्थित बनी वहां तुरंत पहुंचेंगे। इस दौरान रायपुर कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेन्द्र भुरे ने विधानसभा के परिपेक्ष्य में बलौदाबाजार विधानसभा के रायपुर जिले के अंतर्गत चुनाव की तैयारियों के संबंध में बैठक ली। यह बैठक तिल्दा जनपद पंचायत के सभाकक्ष में हुई।

विज्ञापन

 


कलेक्टर ने कहा कि सभी सेक्टर के निर्वाचन और पुलिस अधिकारी अपने मतदान केन्द्रों का दौरा करें। पेयजल महिला-पुरूष शौचालय सहित आधारभूत व्यवस्थाएं का इंतजाम करें। यह देखे की किसी मतदान केन्द्र में पिछले चुनाव के समय में किसी प्रकार की गड़बड़ी या अशांति की स्थिति निर्मित ना हुई हो। 50 प्रतिशत मतदान केंद्रों से होने वाली लाइव प्रसारण के लिए मतदान केन्द्रों में नेटवर्क की जांच करें।

विज्ञापन

 


डॉ भुरे ने कहा कि सभी सेक्टर ऑफिसर ईवीएम मशीन की संचालन की स्थिति और प्रक्रिया का अच्छी तरह परीक्षण कर लें, मतदान के समय में कोई भी ईवीएम के कारण कोई बाधा ना आए। सभी सेक्टर अधिकारी अपने मतदान दल के सदस्यों का नंबर अपने पास रखें। मोबाइल हर स्थिति में चालु रखें, इससे आपसी संपर्क बना रहे। उन्होंने कहा कि मतदान के एक दिन पहले देर शाम या रात को अपने सेक्टर के मतदान दलों से जाकर मुलाकात करें। 

विज्ञापन
विज्ञापन

 

कलेक्टर ने कहा कि मतदान शुरू होने से पहले अपने एरिया के सेक्टर ऑफिसर अपने मतदान केन्द्र में पहले और मॉकपोलिंग करवा लें। यह प्रकिया जितनी अच्छी होगी मतदान का कार्य भी उतना अच्छा होगा। डॉ भुरे ने कहा कि यह भी अच्छी तरह से सुनिश्चित करें कि सभी मतदान केन्द्रों में मॉकपोलिंग डिलीट हो जाए। उन्होंने कहा कि यह भी ध्यान रखें की रिजर्व ईवीएम सुरक्षित स्थान और सुरक्षा बलों के दायरे में रहे। बैठक में सभी सेक्टर अधिकारियों ने कलेक्टर को अपने मतदान केंद्रों की जानकारी दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed