{"_id":"695a3a8f51469804780c887e","slug":"national-media-award-for-outstanding-contribution-to-voter-awareness-entries-can-be-sent-till-january-7-2026-01-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"CG: मतदाता जागरूकता में उत्कृष्ट योगदान के लिए राष्ट्रीय मीडिया अवार्ड, 7 जनवरी तक भेजी जा सकेंगी प्रविष्टियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
CG: मतदाता जागरूकता में उत्कृष्ट योगदान के लिए राष्ट्रीय मीडिया अवार्ड, 7 जनवरी तक भेजी जा सकेंगी प्रविष्टियां
Sun, 04 Jan 2026 03:32 PM IST
अमन कोशले
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
Published by: अमन कोशले
Updated Sun, 04 Jan 2026 03:32 PM IST
सार
इच्छुक मीडिया संस्थान 7 जनवरी 2026 तक अपनी प्रविष्टियां भारत निर्वाचन आयोग, निर्वाचन सदन, अशोका रोड, नई दिल्ली स्थित कार्यालय में भेज सकते हैं। इसके अलावा प्रविष्टियां ई-मेल के माध्यम से भी भेजने की सुविधा दी गई है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मतदाता शिक्षा एवं जागरूकता के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने वाले मीडिया संस्थानों को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से भारत निर्वाचन आयोग ने राष्ट्रीय मीडिया अवार्ड–2025 के लिए प्रविष्टियां आमंत्रित की हैं। वर्ष 2025 के दौरान SVEEP (सिस्टमैटिक वोटर्स एजुकेशन एंड इलेक्टोरल पार्टिसिपेशन) से जुड़े प्रभावी प्रयासों के लिए यह सम्मान दिया जाएगा।
इच्छुक मीडिया संस्थान 7 जनवरी 2026 तक अपनी प्रविष्टियां भारत निर्वाचन आयोग, निर्वाचन सदन, अशोका रोड, नई दिल्ली स्थित कार्यालय में भेज सकते हैं। इसके अलावा प्रविष्टियां ई-मेल के माध्यम से भी भेजने की सुविधा दी गई है।
इस पुरस्कार योजना के तहत चार अलग-अलग श्रेणियों में सम्मान प्रदान किया जाएगा। इनमें प्रिंट मीडिया, टेलीविजन, रेडियो और ऑनलाइन/डिजिटल मीडिया शामिल हैं। प्रत्येक श्रेणी में एक श्रेष्ठ मीडिया संस्थान का चयन किया जाएगा। चयनित संस्थानों को 25 जनवरी 2026 को राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन
निर्वाचन आयोग की ओर से बताया गया है कि मूल्यांकन के दौरान उन मीडिया प्रयासों को प्राथमिकता दी जाएगी, जिन्होंने मतदाता जागरूकता अभियानों को रचनात्मक और प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किया हो। साथ ही चुनाव प्रक्रिया, आईटी आधारित चुनावी एप्लीकेशन, दूरस्थ और विशेष मतदान केंद्रों से जुड़ी रिपोर्टिंग, तथा आयोग की नई पहलों को जन-जन तक पहुंचाने वाले कार्यक्रमों को भी विशेष महत्व दिया जाएगा।
इसके अलावा, चुनाव से संबंधित भ्रामक सूचनाओं का खंडन, सत्यापित जानकारी का प्रसार और समाज पर पड़े सकारात्मक प्रभाव को भी चयन प्रक्रिया में शामिल किया जाएगा। निर्वाचन आयोग ने मीडिया संस्थानों से अपील की है कि वे लोकतांत्रिक प्रक्रिया को मजबूत करने में अपने योगदान को इस मंच के माध्यम से साझा करें।