{"_id":"6aa55b1a8b913d5d1f02c1fa","slug":"first-stopped-by-bike-then-robbed-at-knifepoint-on-the-way-masked-men-snatched-mobile-and-cash-from-deliver-2026-09-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"पहले बाइक से रोका, फिर चाकू दिखाकर लूटा: रास्ते में नकाबपोशों ने डिलीवरी कर्मचारी से छीना मोबाइल और कैश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पहले बाइक से रोका, फिर चाकू दिखाकर लूटा: रास्ते में नकाबपोशों ने डिलीवरी कर्मचारी से छीना मोबाइल और कैश
Sat, 12 Sep 2026 07:31 PM IST
अमन कोशले
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
Published by: अमन कोशले
Updated Sat, 12 Sep 2026 07:31 PM IST
सार
डिलीवरी देने जा रहे युवक को तीन नकाबपोश बदमाशों ने निशाना बनाया। चाकू की नोक पर मोबाइल और नकदी लूटकर आरोपी बाइक से फरार हो गए। पुलिस अब आरोपियों की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
राजधानी रायपुर के मंदिर हसौद थाना क्षेत्र में तीन अज्ञात बदमाशों ने दिनदहाड़े एक डिलीवरी कर्मचारी को रोककर लूट की वारदात को अंजाम दिया। घटना के बाद आरोपित बाइक से मौके से फरार हो गए। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वारदात 1 सितंबर की दोपहर करीब 2 बजे गनौद और धमनी के बीच हुई। ग्राम बोडरा निवासी खिलावन लोधी की शिकायत पर पुलिस ने अपराध दर्ज किया है।
खिलावन लोधी का 22 वर्षीय बेटा हितेश लोधी मीशो कंपनी में डिलीवरी कर्मचारी है। घटना के दिन वह बाइक से डिलीवरी का सामान लेकर ग्राम गनौद गया था। वापसी के दौरान सड़क पर तीन युवक बाइक लेकर उसके सामने आ गए। तीनों ने चेहरे कपड़े से ढक रखे थे। उन्होंने हितेश को इशारा कर सड़क पर रुकवाया और उसके डिलीवरी बैग को खींचने लगे।
चाकू दिखाकर नकदी और मोबाइल छीना
हितेश के विरोध करने पर एक बदमाश ने उसे चाकू दिखाकर धमकाया। इसके बाद आरोपियों ने गाली-गलौज करते हुए उसके बैग में रखा पर्स निकाल लिया। पर्स से चार हजार रुपये नकद और मोबाइल फोन लेकर तीनों आरोपी अपनी बाइक से फरार हो गए।
विज्ञापन
25,499 रुपये की संपत्ति लूटने का आरोप
पुलिस में दर्ज शिकायत के अनुसार लूटे गए मोबाइल की कीमत 21,499 रुपये बताई गई है। नकदी समेत कुल 25,499 रुपये की संपत्ति लूटे जाने की जानकारी सामने आई है।
नकाबपोश आरोपियों की तलाश में पुलिस
घटना के बाद पीड़ित ने मामले की जानकारी परिजनों को दी और पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। मंदिर हसौद पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ लूट समेत अन्य संबंधित धाराओं में अपराध दर्ज किया है। पुलिस अब घटनास्थल के आसपास की जानकारी जुटाने के साथ आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी के प्रयास में लगी है।