फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Raipur News ›   Major action on online betting racket in Raipur Game was being run using master ID police arrested two accused

रायपुर में ऑनलाइन सट्टा रैकेट पर बड़ा एक्शन: मास्टर आईडी से चल रहा था खेल, दो आरोपी को पुलिस ने दबोचा

Wed, 06 May 2026 12:42 PM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर Published by: अमन कोशले Updated Wed, 06 May 2026 12:42 PM IST
सार

राजधानी रायपुर में पुलिस ने अवैध ऑनलाइन सट्टेबाजी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक संगठित नेटवर्क का खुलासा किया है। इस ऑपरेशन में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है, जो लंबे समय से डिजिटल प्लेटफॉर्म के जरिए सट्टा कारोबार चला रहे थे। 

विज्ञापन
Major action on online betting racket in Raipur Game was being run using master ID police arrested two accused
सांकेतिक तस्वीर (एआई) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजधानी रायपुर में पुलिस ने अवैध ऑनलाइन सट्टेबाजी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक संगठित नेटवर्क का खुलासा किया है। इस ऑपरेशन में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है, जो लंबे समय से डिजिटल प्लेटफॉर्म के जरिए सट्टा कारोबार चला रहे थे। 
विज्ञापन


गिरफ्तार आरोपियों की पहचान नमन जग्गी और आयुष जैन के रूप में हुई है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि दोनों मिलकर एक सुनियोजित नेटवर्क के तहत काम कर रहे थे और शहर में सट्टा कारोबार को लगातार विस्तार दे रहे थे। पुलिस के अनुसार आरोपी ‘मास्टर आईडी’ और विशेष सट्टा पैनल के जरिए पूरे सिस्टम को नियंत्रित करते थे। ये लोग ऑनलाइन प्लेटफॉर्म के माध्यम से नए लोगों को जोड़ते और एजेंट बनाकर नेटवर्क को बढ़ाते थे। इसके जरिए बड़े पैमाने पर सट्टा खिलाया जा रहा था।
विज्ञापन


कार्रवाई के दौरान पुलिस ने आरोपियों के पास से डिजिटल डेटा, सट्टा पैनल, लेनदेन से जुड़े दस्तावेज और अन्य आपत्तिजनक सामग्री जब्त की है। शुरुआती जांच में करोड़ों रुपये के ट्रांजैक्शन का संकेत मिला है, जिससे इस नेटवर्क के बड़े होने की आशंका जताई जा रही है। पुलिस को यह भी इनपुट मिला है कि इस अवैध कारोबार के तार शहर के कुछ कारोबारी वर्ग तक जुड़े हो सकते हैं। हालांकि फिलहाल किसी अन्य नाम का खुलासा नहीं किया गया है, लेकिन पूरे नेटवर्क को खंगालने की प्रक्रिया जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आगे और गिरफ्तारी के संकेत
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि डिजिटल ट्रेल, कॉल डिटेल्स और अन्य तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर जांच को आगे बढ़ाया जा रहा है। आने वाले दिनों में इस मामले में और लोगों की गिरफ्तारी हो सकती है। इस कार्रवाई को शहर में तेजी से फैल रहे ऑनलाइन सट्टा कारोबार पर बड़ी चोट के रूप में देखा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed