फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Raipur News ›   Leopard kills woman in Chhattisgarh Manendragarh forest division

छत्तीसगढ़: मनेंद्रगढ़ वन मंडल में तेंदुए ने महिला को बनाया शिकार, मौत से परिजनों में मचा कोहराम

Tue, 03 Jan 2023 11:40 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर Published by: शाहरुख खान Updated Tue, 03 Jan 2023 11:40 AM IST
सार

कोरिया के मनेंद्रगढ़ वन मंडल के जनकपुर परिक्षेत्र-2 में मंगलवार की सुबह बड़ी घटना हुई। तेंदुआ ने घर से पास बैठी महिला को शिकार बना लिया। महिला की मौत हो गई।

विज्ञापन
Leopard kills woman in Chhattisgarh Manendragarh forest division
तेंदुए ने महिला को बनाया निशाना - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

छत्तीसगढ़ के जिला कोरिया के मनेंद्रगढ़ वन मंडल में तेंदुआ का आतंक लगातार बढ़ रहा है। इससे ग्रामीणों मे दहशत है। आदमखोर हो चुके तेंदुए ने एक महिला को अपना शिकार बनाया है। जानकारी मिलने के बाद वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची है। 
विज्ञापन


मनेंद्रगढ़ वन मंडल इलाके के जनकपुर परिक्षेत्र-2 के कुंवारी बीट के सिंगरौली गांव के पुरनिहापारा में मंगलवार की सुबह बड़ी घटना हुई। गांव में रहने वाली उमाबाई पत्नी नान बैगा करीब 7: 30 बजे अपने घर के पास थी। इसी दौरान तेंदुआ वहां पहुंचा।
विज्ञापन


वह महिला को उठाकर ले गया। तेंदुए ने महिला के गले पर वार किया। जिससे महिला की मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलने के बाद वन विभाग के कर्मचारी मौके पर पहुंचे। फिलहाल रेंजर चंद्रमणि  तिवारी पीड़ित परिवार की मदद में जुटे हैं। बताया जा रहा है कि इस क्षेत्र में तेंदुआ ने तीसरी बार हमला किया है। तेंदुआ अब तक दो महिला की जान ले चुका है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed