फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Raipur News ›   Late night raid on gambling den in Raipur, 15 accused arrested, cash and vehicles seized

Raipur News: रायपुर में देर रात जुए के अड्डे पर रेड, 15 आरोपी पकड़े गए, कैश और वाहन जब्त

Thu, 14 May 2026 07:43 PM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर Published by: अमन कोशले Updated Thu, 14 May 2026 07:43 PM IST
सार

राजधानी रायपुर में अवैध जुआ-सट्टा के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत गंज थाना पुलिस और सेंट्रल जोन रात्रि गश्त टीम ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने फाफाडीह इलाके में जुए के फड़ पर छापा मारकर 15 लोगों को गिरफ्तार किया है।
 

विज्ञापन
Late night raid on gambling den in Raipur, 15 accused arrested, cash and vehicles seized
पुलिस के गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजधानी रायपुर में अवैध जुआ-सट्टा के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत गंज थाना पुलिस और सेंट्रल जोन रात्रि गश्त टीम ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने फाफाडीह इलाके में जुए के फड़ पर छापा मारकर 15 लोगों को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन


पुलिस को 13 मई 2026 को मुखबिर से सूचना मिली थी कि गंज थाना क्षेत्र के फाफाडीह स्थित एक मैदान में कुछ लोग रुपए का दांव लगाकर जुआ खेल रहे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने आसपास की अन्य टीमों के साथ मौके पर दबिश दी। रेड कार्रवाई के दौरान पुलिस ने 15 आरोपियों को जुआ खेलते हुए रंगे हाथ पकड़ा। आरोपियों के कब्जे से 1 लाख 54 हजार 500 रुपए नकद, 52 ताश पत्तियां, मोबाइल फोन और जुआ खेलने में इस्तेमाल किए जा रहे वाहन जब्त किए गए हैं।
विज्ञापन


पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ छत्तीसगढ़ जुआ (प्रतिषेध) अधिनियम 2022 की धारा 3(2) के तहत मामला दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है। गिरफ्तार आरोपियों में रायपुर समेत महासमुंद और सारंगढ़-बिलाईगढ़ के निवासी शामिल हैं। पुलिस अब आरोपियों के पुराने आपराधिक रिकॉर्ड की भी जांच कर रही है। पूछताछ के आधार पर आगे प्रतिबंधात्मक कार्रवाई किए जाने की बात कही गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


गिरफ्तार आरोपी 
  1. सतपाल सिंह, निवासी देवेन्द्र नगर, रायपुर
  2. गजेन्द्र कुमार साहू, निवासी डीडीनगर, रायपुर
  3. ओमप्रकाश चन्द्रा, निवासी सारंगढ़-बिलाईगढ़
  4. परमानंद कुर्रे, निवासी महासमुंद
  5. नरेन्द्र सागर, निवासी कोतवाली क्षेत्र, रायपुर
  6. दीपक पात्रे, निवासी नेहरूनगर, रायपुर
  7. विक्की रोचवानी, निवासी टिकरापारा, रायपुर
  8. संजय कुकरेजा, निवासी डीडीनगर, रायपुर
  9. अभिषेक माणिकपुरी, निवासी टिकरापारा, रायपुर
  10. ओंकार साहू, निवासी पुरानी बस्ती, रायपुर 
  11. बब्बू उर्फ पवन कस्तूरिया, निवासी न्यू राजेन्द्र नगर, रायपुर
  12. कमल रन्झेला, निवासी न्यू राजेन्द्र नगर, रायपुर
  13. सौरभ जैन, निवासी न्यू राजेन्द्र नगर, रायपुर
  14. मुकेश नारायणी, निवासी न्यू राजेन्द्र नगर, रायपुर
  15. मोहित धीवानी, निवासी पुरानी बस्ती, रायपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed