फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Raipur News ›   Krishnaram Mahapatra becomes the new Chief Justice of the Chhattisgarh High Court news in hindi

सीजी: छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट के नए चीफ जस्टिस बने कृष्णराम महापात्र, सीएम साय समेत कई दिग्गज रहे मौजूद

Mon, 07 Sep 2026 05:09 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायपुर Published by: शबाहत हुसैन Updated Mon, 07 Sep 2026 05:09 PM IST
सार

छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट के 16वें मुख्य न्यायाधीश के रूप में न्यायमूर्ति कृष्णराम महापात्र ने शपथ ली। राज्यपाल रमेन डेका ने रायपुर के लोक भवन में उन्हें पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। इससे पहले न्यायमूर्ति संजय कुमार अग्रवाल कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश थे।

विज्ञापन
Krishnaram Mahapatra becomes the new Chief Justice of the Chhattisgarh High Court news in hindi
राज्यपाल ने चीफ जस्टिस को शपथ दिलाई। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय के 16वें मुख्य न्यायाधीश के रूप में न्यायमूर्ति कृष्णराम महापात्र ने पद की शपथ ली। राजधानी रायपुर स्थित लोक भवन में आयोजित समारोह में राज्यपाल रमेन डेका ने उन्हें पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। जस्टिस महापात्र के पदभार संभालने के साथ ही उच्च न्यायालय को नया स्थायी मुख्य न्यायाधीश मिल गया है।

विज्ञापन

शपथ ग्रहण समारोह में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, उपमुख्यमंत्री अरुण साव और उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा मौजूद रहे। मुख्य सचिव विकास शील सहित कई वरिष्ठ अधिकारी भी समारोह में उपस्थित थे। इससे पहले न्यायमूर्ति संजय कुमार अग्रवाल उच्च न्यायालय के कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश की जिम्मेदारी संभाल रहे थे।

विज्ञापन


पढ़ें: दिल्ली पीजी हादसे में एमपी के छात्र की मौत: कटनी से पढ़ने गया था अक्षत, इमारत हादसे ने छीन ली जिंदगी; कोहराम

विज्ञापन
विज्ञापन

जस्टिस कृष्णराम महापात्र ने 7 फरवरी 1988 को उड़ीसा राज्य बार काउंसिल में अधिवक्ता के रूप में पंजीकरण कराया था। उनके पिता शरतचंद्र महापात्र भी न्यायाधीश रहे हैं। जस्टिस महापात्र को सिविल, सेवा, आपराधिक और संवैधानिक कानून सहित विभिन्न कानूनी क्षेत्रों में 26 वर्षों का अनुभव है। उन्हें अभिभावक एवं आश्रित अधिनियम, हिंदू अल्पसंख्यक एवं संरक्षकता अधिनियम, हिंदू दत्तक ग्रहण एवं भरण-पोषण अधिनियम तथा किशोर न्याय (देखभाल एवं संरक्षण) अधिनियम से जुड़े मामलों का भी अनुभव है।

अधिवक्ता के रूप में जस्टिस महापात्र ने राज्य सरकार के साथ-साथ उड़ीसा लोक सेवा आयोग के लिए अतिरिक्त स्थायी वकील के रूप में कार्य किया। इसके बाद 17 अप्रैल 2015 को उन्हें उड़ीसा उच्च न्यायालय के न्यायाधीश के रूप में पदोन्नत किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed