फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Raipur News ›   Khelo India Tribal Games: Entry of players begins in Chhattisgarh, grand welcome at the airport

खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स: छत्तीसगढ़ में खिलाड़ियों की एंट्री शुरू, एयरपोर्ट पर भव्य स्वागत

Sun, 22 Mar 2026 06:29 PM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर Published by: अमन कोशले Updated Sun, 22 Mar 2026 06:29 PM IST
सार

खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स के आयोजन को लेकर छत्तीसगढ़ में उत्साह का माहौल बनना शुरू हो गया है। प्रतियोगिता में हिस्सा लेने के लिए देशभर से खिलाड़ियों का आगमन भी शुरू हो गया है।
 

विज्ञापन
Khelo India Tribal Games: Entry of players begins in Chhattisgarh, grand welcome at the airport
छत्तीसगढ़ में खिलाड़ियों की एंट्री शुरू - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स के आयोजन को लेकर छत्तीसगढ़ में उत्साह का माहौल बनना शुरू हो गया है। प्रतियोगिता में हिस्सा लेने के लिए देशभर से खिलाड़ियों का आगमन भी शुरू हो गया है।
विज्ञापन


रविवार सुबह अरुणाचल प्रदेश से वेटलिफ्टिंग टीम रायपुर पहुंची। इस दल में 13 खिलाड़ी और एक सपोर्ट स्टाफ शामिल है। खिलाड़ियों का स्वागत स्वामी विवेकानंद विमानतल पर पारंपरिक अंदाज में किया गया, जहां राऊत नाचा की प्रस्तुति ने माहौल को और खास बना दिया। खेल एवं युवा कल्याण विभाग और साई (SAI) के अधिकारियों ने खिलाड़ियों को गुलाब भेंटकर उनका अभिनंदन किया।
विज्ञापन


आयोजकों के अनुसार, 23 मार्च को देश के विभिन्न राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों से बड़ी संख्या में खिलाड़ी रायपुर पहुंचेंगे, जिससे खेलों का माहौल और भी जीवंत हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


विशेष बात यह है कि देश में पहली बार खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स का आयोजन छत्तीसगढ़ में हो रहा है। इसके मुकाबले रायपुर, अंबिकापुर और जगदलपुर—इन तीन शहरों में आयोजित किए जाएंगे। इस आयोजन में करीब 3000 जनजातीय खिलाड़ी भाग लेंगे और अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे।


25 मार्च से 3 अप्रैल तक चलने वाले इस आयोजन में पुरुष और महिला वर्ग के तहत हॉकी, फुटबॉल, कुश्ती, एथलेटिक्स, तैराकी, तीरंदाजी और वेटलिफ्टिंग जैसी सात खेल विधाओं में मुकाबले होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed