फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Raipur News ›   instagram influencers of raipur babu khemani arrested by chhattisgarh police

Raipur: इंस्टाग्राम इनफ्लुएंसर गिरफ्तार, डाला था तेज रफ्तार वाहन चलाने का वीडियो, किया ऑनलाइन जुए का प्रमोशन

Sat, 31 Dec 2022 05:29 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायपुर Published by: Vikas Kumar Updated Sat, 31 Dec 2022 05:29 PM IST
सार

बाबू खेमानी ने हाल ही में तेज रफ्तार ड्राइविंग व गाली गलौज करते हुए एक वीडियो इंस्टाग्राम पर अपलोड किया था।

विज्ञापन
instagram influencers of raipur babu khemani arrested by chhattisgarh police
बाबू खेमानी उर्फ गुलशन - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

रायपुर पुलिस ने एक इंस्टाग्राम इनफ्लुएंसर बाबू खेमानी उर्फ गुलशन को गिरफ्तार किया है। इस पर तेज वाहन चलाने का वीडियो पोस्ट करने व ऑनलाइन जुआ को बढ़ावा देने का आरोप है। 

विज्ञापन


बाबू खेमानी ने हाल ही में तेज रफ्तार ड्राइविंग व गाली गलौज करते हुए एक वीडियो इंस्टाग्राम पर अपलोड किया था। इस संबंध में पुलिस को शिकायत मिली थी। इसके बाद पुलिस ने आगे की कार्रवाई की। 
विज्ञापन


इसके अलावा बाबू खेमानी उर्फ गुलशन द्वारा सोशल मीडिया पर ऑनलाइन बैटिंग एप गजानंद बुक पर ऑनलाइन जुए को भी प्रमोट किया था। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रशांत अग्रवाल द्वारा उक्त घटनाओं को गंभीरता से लेते हुए वैधानिक कार्यवाही करने के निर्देश दिेए गए थे। इसके बाद एंटी क्राइम व साइबर यूनिट की टीम ने बाबू खेमानी उर्फ गुलशन को पकड़कर उस पर मोटर व्हीकल एक्ट के तहत तीन हजार रूपये का चालान किया गया। इसके अलावा ऑनलाइन जुआ खेलने संबंधी प्रचार-प्रसार करने पर संबंधित धाराओं के तहत कार्यवाही की गई। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed