{"_id":"6443756cc1d9a8bca8091775","slug":"increase-in-the-number-of-corona-patients-in-chhattisgarh-2023-04-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"CG Corona Update: छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का आंकड़ा, 24 घंटे में 518 मरीज मिले, तीन ने तोड़ा दम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
CG Corona Update: छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का आंकड़ा, 24 घंटे में 518 मरीज मिले, तीन ने तोड़ा दम
Sat, 22 Apr 2023 11:19 AM IST
विजय पुंडीर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
Published by: विजय पुंडीर
Updated Sat, 22 Apr 2023 11:19 AM IST
सार
प्रदेश के 27 जिलों में 518 कोरोना मरीज पाए गए हैं, जहां रायपुर में सबसे अधिक 65 मरीज मिले हैं।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : istock
विस्तार
छत्तीसगढ़ में कोरोना की रफ्तार तेजी से बढ़ रही है। प्रदेश में कोरोना बढ़ने के साथ मौत का आंकड़ा भी बढ़ रहे हैं। पिछले 24 घंटे में छत्तीसगढ़ में 5344 सैंपल की जांच हुई है, जिसमें 518 कोरोना मरीज मिले हैं। वहीं, कोरोना से तीन लोगों की मौत हो गई है। प्रदेश की पॉजिटिविटी दर 9.69 प्रतिशत है।
विज्ञापन
यहां देखें जिलेवार आंकड़ा
प्रदेश के 27 जिलों में 518 कोरोना मरीज पाए गए हैं, जहां रायपुर में सबसे अधिक 65 मरीज मिले हैं। इसके अलावा बलौदाबाजार में 49, दुर्ग में 37, सरगुजा में 34, राजनांदगांव में 33, बिलासपुर में 29, महासमुंद में 28, कोरिया में 27, कांकेर में 26, बेमेतरा में 26 और दंतेवाड़ा में 22 मरीज मिले हैं। वहीं अन्य जिलों में 20 से कम मामले दर्ज किए गए हैं।
विज्ञापन