{"_id":"643e295ccf24c7f55403cc18","slug":"increase-in-corona-cases-in-chhattisgarh-2023-04-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"CG Corona Update: छत्तीसगढ़ में कोरोना हो रहा बेकाबू, 24 घंटे 476 कोरोना मरीज मिले, यहां देखें जिलेवार आंकड़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
CG Corona Update: छत्तीसगढ़ में कोरोना हो रहा बेकाबू, 24 घंटे 476 कोरोना मरीज मिले, यहां देखें जिलेवार आंकड़े
Tue, 18 Apr 2023 10:53 AM IST
विजय पुंडीर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
Published by: विजय पुंडीर
Updated Tue, 18 Apr 2023 10:53 AM IST
सार
प्रदेश में 5620 लोगों की कोरोना जांच हुई है। आपको बता दे कि कोरोना बुलेटिन के मुताबिक एक्टिव मरीजों की संख्या अब 2,222 पहुंच गई है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
छत्तीसगढ़ में कोरोना की संख्या में लगातार बढ़ोतरी देखी जा रही है। दिनों दिन प्रदेश के हालात बेकाबू हो रहे हैं। पिछले 24 घंटे में 476 कोरोना मरीज मिले हैं। वहीं, प्रदेश में 5620 लोगों की कोरोना जांच हुई है। आपको बता दे कि कोरोना बुलेटिन के मुताबिक एक्टिव मरीजों की संख्या अब 2,222 पहुंच गई है। प्रदेश की पॉजिटिविटी दर 8.47 प्रतिशत हो गई है।
विज्ञापन
यहां देखें जिलावार आंकड़ा
प्रदेश में 22 जिलों से कोरोना मरीज पाए गए। प्रदेश में 17 अप्रैल को रायपुर में सबसे ज्यादा 53 संक्रमित मिले। इसके अलावा राजनांदगांव में 50, दुर्ग में 33, बालोद में 20, धमतरी में 21, बलौदाबाजार में 20, महासमुंद में 19, कोरबा में 28, सरगुजा में 36, कांकेर में 27 कोरोना के मरीज मिले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन