फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Raipur News ›   Green Army's campaign becomes a mass movement to save Gadhi Talab, 13 weeks of voluntary labour continues

Raipur News: गदही तालाब बचाने जनआंदोलन बना ग्रीन आर्मी का अभियान, 13 सप्ताह से जारी श्रमदान

Sun, 17 May 2026 03:00 PM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर Published by: अमन कोशले Updated Sun, 17 May 2026 03:00 PM IST
सार

रायपुरा जोन के नेतृत्व में चल रहे इस अभियान में रविवार को करीब 70 लोगों ने श्रमदान कर तालाब संरक्षण का संदेश दिया। बढ़ती जनभागीदारी के चलते यह मुहिम अब सामाजिक आंदोलन का रूप लेती दिखाई दे रही है।

विज्ञापन
Green Army's campaign becomes a mass movement to save Gadhi Talab, 13 weeks of voluntary labour continues
गदही तालाब बचाने जनआंदोलन बना ग्रीन आर्मी का अभियान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रायपुर के गदही तालाब को स्वच्छ और संरक्षित बनाने के लिए ग्रीन आर्मी का महाअभियान लगातार 13वें सप्ताह भी जारी रहा। रायपुरा जोन के नेतृत्व में चल रहे इस अभियान में रविवार को करीब 70 लोगों ने श्रमदान कर तालाब संरक्षण का संदेश दिया। बढ़ती जनभागीदारी के चलते यह मुहिम अब सामाजिक आंदोलन का रूप लेती दिखाई दे रही है।
विज्ञापन


अभियान के तहत तालाब परिसर में सफाई, पाथवे और पचरी की मरम्मत, झाड़ियों की कटाई, प्लास्टिक और कचरा हटाने जैसे कई कार्य किए गए। इसके अलावा तालाब में गिरे पेड़ों को निकालने, स्ट्रीट लाइट शुरू करवाने और सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की दिशा में भी काम किया गया।
विज्ञापन


सफाई के दौरान तालाब क्षेत्र से बड़ी मात्रा में मेडिकल वेस्ट, पन्नी, थर्माकोल, कांच, कील, कपड़े और अन्य हानिकारक सामग्री निकाली गई। संस्था के सदस्यों का कहना है कि यह स्थिति जलस्रोतों के प्रति लोगों की लापरवाही को दर्शाती है और जागरूकता बढ़ाने की जरूरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ग्रीन आर्मी की टीम लगातार घर-घर संपर्क कर लोगों को तालाब संरक्षण के प्रति जागरूक कर रही है। पम्पलेट वितरण और जनसंपर्क के जरिए स्थानीय नागरिकों को अभियान से जोड़ा जा रहा है। मातृशक्ति, वरिष्ठ नागरिक और युवाओं की बढ़ती भागीदारी ने इस मुहिम को और मजबूत बनाया है।


अभियान में ग्रीन आर्मी के विभिन्न जोनों के सदस्य शामिल हुए। संगठन के संस्थापक एवं प्रदेश अध्यक्ष अमिताभ दुबे, स्थानीय पार्षद महेंद्र औसर समेत बड़ी संख्या में स्वयंसेवकों ने श्रमदान किया। रायपुरा जोन की टीम लगातार अभियान का संचालन कर रही है। नगर निगम और स्मार्ट सिटी प्रशासन का सहयोग भी अभियान को मिल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed