फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Raipur News ›   Girl Converted Hindu In Bageshwar Dham Darbar In Raipur

फिर मुस्लिम युवती ने अपनाया हिंदू धर्म: रायपुर में बागेश्वर सरकार को बांधी राखी, नाम मिला सुरभि

Sun, 22 Jan 2023 05:43 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायपुर Published by: मोहनीश श्रीवास्तव Updated Sun, 22 Jan 2023 05:43 PM IST
सार

शनिवार को भी एक मुस्लिम युवती सनातन धर्म अपनाने की घोषणा की थी। उसने कहा था कि यहां अपने भाई- बहन की शादी नहीं होती है। तलाक देकर बीवी को छोड़ा नहीं जाता है। शनिवार को ही ओडिशा के 3 लोगों ने भी धर्म वापसी कर सनातन धर्म को अपनाने की घोषणा की ।

विज्ञापन
Girl Converted Hindu In Bageshwar Dham Darbar In Raipur
युवती ने अपनाया सनातन धर्म। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

छत्तीसगढ़ में इन दिनों धर्मांतरण का मुद्दा जोरों पर है। आज रविवार को रायपुर के गुढ़ीयारी में श्रीराम कथा कह रहे बागेश्वर धाम के महाराज पंडित धीरेंद्र शास्त्री के दरबार में एक मुस्लिम युवती ने हिंदू बनने की घोषणा की। महाराज को राखी बांधकर आज से भाई बनाने की बात कही। महाराज के दरबार में सनातन धर्म अपनाने की घोषणा की। इस दौरान ईसाई धर्म के तीन लोगों ने भी धर्म वापसी करते हुए सनातन धर्म अपनाने की घोषणा की।

विज्ञापन


विज्ञापन


यह भी पढ़ें...Raipur: बागेश्वर धाम के दरबार में मुस्लिम युवती ने अपनाया हिंदू धर्म, कहा- यहां भाई-बहन की शादी नहीं होती
विज्ञापन
विज्ञापन


धीरेंद्र शास्त्री बोले- पिछले जन्म में नाम सुल्ताना था 
मंच से महाराज ने मुस्लिम महिला से कहा कि उसका पूर्व जन्म में सुल्ताना नाम था। आज के बाद वो सुरभी के नाम से जानी जाएगी। इस मौके पर मुस्लिम युवती ने कहा कि सनातन धर्म ही सर्वश्रेष्ठ हैं। 

मंत्री कवासी ने किया था पलटवार 
इसके पूर्व पंडित शास्त्री ने कहा था कि छत्तीसगढ़ में बड़े पैमाने पर धर्मांतरण हुए हैं। इस पर पलटवार करते हुए मंत्री कवासी लखमा ने कहा कि यदि धीरेंद्र शास्त्री इस बात को सिद्ध कर दें तो मैं अपने मंत्री पद से इस्तीफा दे दूंगा और या तो महाराज अपनी पंडिताई छोड़ दें। वे मेरे साथ बस्तर चलें और 2 दिन में दिखा दें कि कहां पर धर्म परिवर्तन हुआ है।



लगा था अंधविश्वास फैलाने का आरोप
नागपुर में अंधश्रद्धा निर्मूलन समिति के संस्थापक श्याम मानव ने आरोप लगाया था कि महाराज अंधविश्वास फैला रहे हैं। आरोप लगाया कि मेरी चुनौती के दो दिन पहले ही महाराज यहां से भाग गए। इस चुनौती का जवाब देते हुए धीरेंद्र शास्त्री ने रायपुर में प्रेस कांफ्रेंस में कहा कि वो चुनौती को स्वीकार करते हैं। नागपुर के तथाकथित आरोप लगाने वाले लोगों का रायपुर में स्वागत है। मैं दिव्य दरबार में जवाब दूंगा। महाराज ने कहा कि पाखंडियों के मुंह पर बागेश्वर महाराज ठठरी बांधेंगे। वे सनातन धर्म की अलख जगाने आए हैं। धर्मांतरण को लगातार रोक रहे हैं। सनातन धर्म को आगे बढ़ाने के लिए लगातार कार्य कर रहे है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed