फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Raipur News ›   Corporation takes major action on outstanding taxes, locks down 8 business premises, pressure to recover lakhs

Raipur: बकाया टैक्स पर निगम का बड़ा एक्शन, 8 व्यापारिक परिसरों पर ताला, लाखों की वसूली का दबाव

Wed, 15 Apr 2026 12:23 PM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर Published by: अमन कोशले Updated Wed, 15 Apr 2026 12:23 PM IST
सार

राजधानी में नगर पालिक निगम ने बकाया कर वसूली को लेकर सख्ती बढ़ा दी है। जोन क्रमांक 8 के राजस्व विभाग ने लंबे समय से भुगतान नहीं करने वाले बड़े बकायादारों के खिलाफ कड़ा कदम उठाते हुए 8 व्यवसायिक परिसरों को सील कर दिया।

विज्ञापन
Corporation takes major action on outstanding taxes, locks down 8 business premises, pressure to recover lakhs
आठ व्यापारिक परिसरों पर ताला - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजधानी में नगर पालिक निगम ने बकाया कर वसूली को लेकर सख्ती बढ़ा दी है। जोन क्रमांक 8 के राजस्व विभाग ने लंबे समय से भुगतान नहीं करने वाले बड़े बकायादारों के खिलाफ कड़ा कदम उठाते हुए 8 व्यवसायिक परिसरों को सील कर दिया। यह कार्रवाई वार्ड क्रमांक 1 और 2 के अंतर्गत की गई।
विज्ञापन


नगर निगम प्रशासन के अनुसार, संबंधित बकायादारों को पहले कई बार नोटिस जारी किए गए थे। डिमांड बिल से लेकर अंतिम चेतावनी तक देने के बावजूद जब भुगतान नहीं किया गया, तब राजस्व टीम ने मौके पर पहुंचकर सीलबंदी की कार्रवाई की।
विज्ञापन


कार्रवाई के तहत वीर सावरकर नगर वार्ड में कई बकायादारों के परिसरों को बंद किया गया, जिन पर हजारों से लेकर लाखों रुपये तक की देनदारी लंबित थी। वहीं पंडित जवाहर लाल नेहरू वार्ड में भी दो बड़े व्यावसायिक प्रतिष्ठानों पर ताला लगाया गया, जिन पर भारी बकाया राशि दर्ज थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


नगर निगम अधिकारियों का कहना है कि बकाया कर वसूली के लिए यह अभियान आगे भी जारी रहेगा। उन्होंने स्पष्ट किया है कि जो भी करदाता समय पर भुगतान नहीं करेंगे, उनके खिलाफ इसी तरह की सख्त कार्रवाई की जाएगी। निगम ने सभी बकायादारों से अपील की है कि वे जल्द से जल्द अपना बकाया जमा कर प्रशासनिक कार्रवाई से बचें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed