फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Raipur News ›   Congress General Assembly: Many changes made in the constitution of the party, now only digital membership wil

कांग्रेस ने बदला अपना संविधान: मिलेगी सिर्फ पार्टी की डिजिटल सदस्यता, CWC में महिला-युवाओं समेत इन्हें आरक्षण

Sat, 25 Feb 2023 02:25 PM IST
विक्रांत चतुर्वेदी अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर Published by: विक्रांत चतुर्वेदी Updated Sat, 25 Feb 2023 02:25 PM IST
सार

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के नवा रायपुर में कांग्रेस का 85वां राष्ट्रीय महाधिवेशन चल रहा है। इस महाधिवेशन में कांग्रेस के सभी प्रमुख नेताओं ने हिस्सा लिया है। कांग्रेस पार्टी के भविष्य को लेकर चिंतन किया जा रहा है और इसके साथ ही पार्टी की कार्य प्रणाली में कई बदलावों पर भी विचार चल रहा है।

विज्ञापन
Congress General Assembly: Many changes made in the constitution of the party, now only digital membership wil
अधिवेशन स्थल पर सोनिया गांधी। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

छत्तीसगढ़ में जारी कांग्रेस के 85वें महाधिवेशन में पार्टी संविधान में कई बड़े बदलाव किए हैं। इसके तहत अब कांग्रेस में सिर्फ डिजिटल तौर पर सदस्यता दी जाएगी और डिजिटल रिकॉर्ड ही रखे जाएंगे। इसके अलावा पार्टी की कार्यसमिति (सीडब्ल्यूसी) में पिछड़ा-अति पिछड़ा वर्ग, महिलाओं, युवाओं और अल्पसंख्यकों के लिए 50 फीसदी आरक्षण का एलान किया गया है। इसी के साथ कांग्रेस कार्यसमिति के सदस्यों की संख्या में भी इजाफा करने का फैसला हुआ है। अब इसके सदस्यों की संख्या 25 से बढ़ाकर 35 कर दी गई है।

विज्ञापन


इससे पहले कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने अधिवेशन को संबोधित किया।  कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि आज मैं गौरवशाली महसूस कर रहा हूं। बीजेपी पर हमला बोलते हुए उन्होंने कहा कि आज देश में चारो तरफ नफरत का माहौल। मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा है कि हम सभी उस गौरवशाली विरासत की नुमाइंदगी कर रहे हैं, जिसे- महात्मा गांधी जी, पंडित नेहरू जी, सुभाष चंद्र बोस जी, सरदार पटेल जी, मौलाना अबुल कलाम आज़ाद जी, डॉ. राजेंद्र प्रसाद जी, सरोजिनी नायडू जी, इंदिरा जी, राजीव जी ने अपने समर्पण से सींचा है।
विज्ञापन


प्रियंका गांधी का हुआ जोरदार स्वागत 
कांग्रेस पार्टी का 85वां अधिवेशन छत्तीसगढ़ के रायपुर में चल रहा है। इसमें शामिल होने के लिए कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा आज रायपुर पहुंची। इस मौके पर छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल भी एयरपोर्ट पर मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed