फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Raipur News ›   Chhattisgarh PSC recruitment scam case, Investigation handed over to CBI

छत्तीसगढ़ पीएससी भर्ती घोटाला मामला: सीबीआई को सौंपी जांच, पूर्व सचिव और चेयरमैन पर केस

Tue, 16 Jul 2024 06:35 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर Published by: विजय पुंडीर Updated Tue, 16 Jul 2024 06:35 AM IST
सार

केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (पीएससी) घोटाले की जांच अपने हाथ में ले ली है। सीबीआई ने रायपुर और भिलाई में सोनवानी, जेके ध्रुव और अन्य के आवासीय परिसरों पर छापा मारा।

विज्ञापन
Chhattisgarh PSC recruitment scam case, Investigation handed over to CBI
सीबीआई - फोटो : पीटीआई

विस्तार

केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (पीएससी) घोटाले की जांच अपने हाथ में ले ली है। आरोप है कि तत्कालीन चेयरमैन, अधिकारियों और राजनेताओं के परिवार के सदस्यों और रिश्तेदारों को 2020-22 के दौरान जिला कलेक्टर, डिप्टी एसपी समेत अन्य अहम पदों पर नियुक्त किया गया था। अधिकारियों ने सोमवार को बताया कि तत्कालीन चेयरमैन तमन सिंह सोनवानी, तत्कालीन सचिव जेके ध्रुव और अन्य पर मामला दर्ज किया गया है।

विज्ञापन


सीबीआई ने रायपुर और भिलाई में सोनवानी, जेके ध्रुव और अन्य के आवासीय परिसरों पर छापा मारा। आरोप है कि सोनवानी के बेटे नितेश का चयन डिप्टी कलेक्टर, उनके बड़े भाई के बेटे साहिल का चयन डिप्टी एसपी, उनकी बहन की बेटी सुनीता जोशी का चयन श्रम अधिकारी, उनके बेटे की पत्नी निशा कोसले का चयन डिप्टी कलेक्टर और उनके भाई की बहू दीपा आदिल का चयन जिला आबकारी अधिकारी के पद पर किया गया। एजेंसी ने आरोप लगाया है कि मेरिट सूची में क्रमांक 1-171 तक स्थान पाने वाले अभ्यर्थी कथित रूप से सरकारी अधिकारियों, राजनेताओं और प्रभावशाली व्यक्तियों से रिश्तेदार हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed