{"_id":"6593d8d95fc4717cd303bb72","slug":"chhattisgarh-news-vishnudeo-sai-first-cabinet-meeting-tomorrow-after-cabinet-expansion-2024-01-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chhattisgarh: मंत्रिमंडल विस्तार के बाद साय कैबिनेट की पहली बैठक कल; रामलला दर्शन योजना पर लग सकती है मुहर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chhattisgarh: मंत्रिमंडल विस्तार के बाद साय कैबिनेट की पहली बैठक कल; रामलला दर्शन योजना पर लग सकती है मुहर
Tue, 02 Jan 2024 03:05 PM IST
ललित कुमार सिंह
अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर
अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर
Published by: ललित कुमार सिंह
Updated Tue, 02 Jan 2024 03:05 PM IST
सार
vishnudeo sai cabinet meeting: छत्तीसगढ़ में बीजेपी की सरकार बनने के बाद बुधवार को नवा रायपुर स्थित मंत्रालय में सीएम विष्णुदेव साय कैबिनेट की तीसरी अहम बैठक होगी। मंत्रिमंडल विस्तार के बाद साय सरकार की ये पहली कैबिनेट बैठक है।
विज्ञापन
सीएम विष्णुदेव साय कैबिनेट
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
vishnudeo sai cabinet meeting: छत्तीसगढ़ में बीजेपी की सरकार बनने के बाद बुधवार को नवा रायपुर स्थित मंत्रालय में सीएम विष्णुदेव साय कैबिनेट की तीसरी अहम बैठक होगी। मंत्रिमंडल विस्तार के बाद साय सरकार की ये पहली कैबिनेट बैठक है। इसमें कई महत्वपूर्ण फैसलों पर निर्णय लिए जा सकते हैं। इस बैठक में साय सरकार रामलला दर्शन योजना पर मुहर लगा सकती है।
विज्ञापन
इसके अलावा बैठक में राज्य सरकार प्रदेश में सीबीआई के प्रवेश पर लगा प्रतिबंध भी हटा सकती है। राजिम पुन्नी मेले को फिर से अर्ध कुंभ का दर्जा देने का प्रस्ताव लाया जा सकता है। इससे पहले विष्णुदेव साय कैबिनेट की दो बैठकें हो चुकी हैं, हालांकि इन दोनों बैठकों में सीएम विष्णुदेव साय और दोनों डिप्टी सीएम अरुण साव और विजय शर्मा ही शामिल हुए थे। पहली बार तीसरी कैबिनेट की बैठक में सीएम, दोनों डिप्टी सीएम और 9 मंत्री शामिल होंगे। इस बैठक में सीएम अपने मंत्रिमंडल से अफसरों का परिचय भी करा सकते हैं।
विज्ञापन
छत्तीसगढ़ में बीजेपी ने विधानसभा चुनाव 2023 के समय अपने घोषणा पत्र को 'छत्तीसगढ़ के लिए मोदी की गारंटी' के नाम से जारी किया था। अब तीन महीने बाद लोकसभा चुनाव होने हैं। ऐसे में अपनी घोषणाओं और वादों को राज्य में तेजी से लागू करने के लिए साय कैबिनेट की बैठक अहम मानी जा रही है।
विज्ञापन