Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Raipur News ›   chhattisgarh narayanpur church mother mary statue vandalism attempt fir christmas security

छत्तीसगढ़: पहले मदर मैरी की प्रतिमा हटाने की कोशिश, फिर लगाया आग, सीसीटीवी में दिखीं संदिग्ध गतिविधियां

Sat, 28 Nov 2026 08:41 AM IST
आशुतोष प्रताप सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायपुर Published by: आशुतोष प्रताप सिंह Updated Sat, 28 Nov 2026 08:41 AM IST
सार

छत्तीसगढ़ के नारायणपुर में सेक्रेड हार्ट चर्च के बाहर मदर मैरी की प्रतिमा को जलाने और नुकसान पहुंचाने की कोशिश का मामला सामने आया है। 24 और 25 नवंबर को दो बार ऐसी कोशिश किए जाने का आरोप है।

विज्ञापन
chhattisgarh narayanpur church mother mary statue vandalism attempt fir christmas security
(प्रतीकात्मक फोटो) - फोटो : एआई

विस्तार

छत्तीसगढ़ के नारायणपुर जिले में चर्च के बाहर स्थापित मदर मैरी की प्रतिमा को नुकसान पहुंचाने और आग लगाने की कोशिश का मामला सामने आया है। घटना के बाद पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। चर्च परिसर के सीसीटीवी फुटेज में कुछ लोगों की संदिग्ध गतिविधियां दिखाई देने का दावा किया गया है। इस घटना के बाद ईसाई समुदाय में चिंता का माहौल है। वहीं, क्रिसमस से पहले सुरक्षा की मांग को लेकर ईसाई संगठन ने जिला प्रशासन को ज्ञापन सौंपा है।

विज्ञापन

पुलिस अधिकारी के मुताबिक, घटना 24 और 25 नवंबर की दरमियानी रात नारायणपुर के बंगलापारा इलाके में स्थित सेक्रेड हार्ट चर्च के बाहर हुई। यह चर्च विश्वदीप्ति हाईस्कूल परिसर में स्थित है।

विज्ञापन

दो दिन में दो बार प्रतिमा को नुकसान पहुंचाने की कोशिश

पुलिस के अनुसार, चर्च की ओर से दर्ज शिकायत में बताया गया है कि 24 नवंबर को कुछ अज्ञात लोगों ने मदर मैरी की प्रतिमा को उसके स्थान से हटाने और नुकसान पहुंचाने की कोशिश की थी। इसके अगले दिन 25 नवंबर की रात करीब 12:20 बजे तीन अज्ञात लोगों ने प्रतिमा को आग लगाने और क्षतिग्रस्त करने का प्रयास किया। 25 नवंबर की सुबह चर्च के सदस्यों ने परिसर का निरीक्षण किया तो दोनों घटनाओं की जानकारी सामने आई। इसके बाद चर्च की ओर से पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

CCTV फुटेज में दिखी आग की लपटें, प्रतिमा पर मिले कालिख के निशान

पुलिस अधिकारी ने बताया कि चर्च परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज में रात करीब 12:20 बजे कुछ लोगों की आवाजाही दिखाई देने का दावा किया गया है। फुटेज में प्रतिमा के पास आग की लपटें भी नजर आने की बात सामने आई है। हालांकि, कंक्रीट से बनी मदर मैरी की प्रतिमा सुरक्षित है, लेकिन उस पर कालिख के निशान मिले हैं। चर्च के फादर जोमोन टीडी ने चर्च के सदस्यों की ओर से नारायणपुर थाने में शिकायत दर्ज कराई है।

BNS की पांच धाराओं में FIR, आरोपियों की तलाश जारी

पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धाराओं 298, 299, 326(एफ), 61(2) और 3(5) के तहत मामला दर्ज किया है। इनमें धार्मिक स्थल या पवित्र वस्तु को नुकसान पहुंचाने, धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने के उद्देश्य से किए गए कृत्य, आग से नुकसान पहुंचाने, आपराधिक साजिश और सामूहिक मंशा से जुड़े प्रावधान शामिल हैं। पुलिस का कहना है कि सीसीटीवी फुटेज और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों की पहचान करने की कोशिश की जा रही है। उनकी गिरफ्तारी के लिए भी प्रयास जारी हैं।

क्रिसमस से पहले ईसाई समुदाय ने मांगी सुरक्षा

घटना के बाद मैसी एकता समाज ने गुरुवार को नारायणपुर कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा। संगठन ने प्रतिमा को नुकसान पहुंचाने की कोशिश करने वालों के खिलाफ कार्रवाई और क्रिसमस से पहले ईसाई समुदाय की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की।
ज्ञापन में कहा गया कि इस तरह की घटनाओं से ईसाई समुदाय के लोगों में डर और असुरक्षा का माहौल पैदा हुआ है। संगठन ने जिले के चर्चों और अन्य धार्मिक स्थलों पर पर्याप्त पुलिस बल तैनात करने, नियमित गश्त कराने और क्रिसमस की प्रार्थनाओं व समारोहों के दौरान विशेष सुरक्षा व्यवस्था करने की मांग की।

जनवरी 2023 में भी इसी चर्च में हुई थी तोड़फोड़

मैसी एकता समाज ने अपने ज्ञापन में जनवरी 2023 में इसी सेक्रेड हार्ट कैथोलिक चर्च में हुई तोड़फोड़ की घटना का भी जिक्र किया। उस समय आदिवासियों के एक समूह के विरोध प्रदर्शन के दौरान चर्च और मदर मैरी की प्रतिमा को नुकसान पहुंचाया गया था।


उस घटना में प्रदर्शनकारियों के हमले में तत्कालीन नारायणपुर एसपी सदानंद कुमार समेत कई पुलिसकर्मी घायल हुए थे। अब एक बार फिर इसी चर्च में प्रतिमा को नुकसान पहुंचाने की कोशिश के बाद ईसाई समुदाय ने प्रशासन से सुरक्षा और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed