फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Raipur News ›   Chhattisgarh got three awards in Ayushman Bharat scheme

Chhattisgarh: आयुष्मान भारत योजना में छत्तीसगढ़ को तीन अवार्ड, दिल्ली में मिला सम्मान; सीएम भूपेश ने दी बधाई

Mon, 25 Sep 2023 11:16 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर Published by: अनुज कुमार Updated Mon, 25 Sep 2023 11:16 PM IST
सार

आयुष्मान भारत योजना के उत्कृष्ट क्रियान्वयन के लिए छत्तीसगढ़ को तीन पुरस्कार मिले हैं। केन्द्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्य मंत्री एस.पी. सिंह बघेल ने कार्यक्रम में आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत उत्कृष्ट कार्य करने वाले राज्यों को सम्मानित किया।

विज्ञापन
Chhattisgarh got three awards in Ayushman Bharat scheme
छत्तीसगढ़ को मिला अवार्ड - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

एक बार फिर छत्तीसगढ़ ने कीर्तिमान रचा है। आयुष्मान भारत योजना के उत्कृष्ट क्रियान्वयन के लिए छत्तीसगढ़ को तीन पुरस्कार मिले हैं। बड़े राज्यों की श्रेणी में छत्तीसगढ़ को योजना के तहत सेवाएं प्रदान करने में लैंगिक समानता, राज्य को आवंटित राशि के शत-प्रतिशत उपयोग और राज्य के 90 प्रतिशत से अधिक परिवारों में कम से कम एक आयुष्मान कार्ड के लिए सम्मानित किया गया है। 

विज्ञापन


संचालक, स्वास्थ्य सेवाएं एवं स्टेट नोडल एजेंसी के सीईओ जयप्रकाश मौर्य ने सोमवार को दिल्ली में आयोजित आरोग्य मंथन कार्यक्रम में प्रदेश की ओर से ये पुरस्कार प्राप्त किया। केन्द्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्य मंत्री एस पी सिंह बघेल ने कार्यक्रम में आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत उत्कृष्ट कार्य करने वाले राज्यों को सम्मानित किया।
विज्ञापन


आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन के अंतर्गत मरीजों को डिजिटल कार्ड के द्वारा सुविधा और डिजिटल हेल्थ रिकार्ड के लिए एम्स रायपुर को भी कार्यक्रम में सम्मानित किया गया। डिजिटल हेल्थ मिशन के अंर्तगत आभा आईडी का उपयोग किया जा रहा है। जिससे मरीजो को ओपीडी में स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने में सुविधा हो रही है। दिल्ली में आयोजित आरोग्य मंथन-2023 कार्यक्रम में स्टेट नोडल एजेंसी के उप संचालक डॉ. खेमराज सोनवानी और एजेंसी के अधिकारियों के साथ एम्स रायपुर के डीन डॉ. ए सी अग्रवाल और वरिष्ठ चिकित्सक भी उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीएम भूपेश बघेल, उप मुख्यमंत्री एवं स्वास्थ्य मंत्री टी.एस. सिंहदेव ने इस गौरवपूर्ण उपलब्धि की सराहना की है। आयुष्मान भारत योजना के क्रियान्वयन से जुड़े प्रदेश के अधिकारी-कर्मचारियों को बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि छत्तीसगढ़ में स्वास्थ्य योजनाओं को जनोन्मुख बनाने के प्रयासों का ही यह परिणाम है कि राज्य को राष्ट्रीय स्तर पर यह गौरवपूर्ण उपलब्धि हासिल हुई है। 

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में बीते 5 सालों में आम जनता को सहजता से गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं सुलभ करने के लिए अनेक अभिनव योजनाएं संचालित की गई, जिसे राष्ट्रीय स्तर पर सराहा गया है। मुख्यमंत्री हॉट-बाजार क्लीनिक योजना के माध्यम से राज्य के सुदूर वनांचल इलाकों तक लोगों को निःशुल्क स्वास्थ्य सुविधाएं सुलभ हुई हैं। 

इसके माध्यम से अब तक लगभग एक करोड़ 40 लाख से अधिक लोगों के स्वास्थ्य की जांच और उपचार के साथ-साथ उन्हें निःशुल्क दवाएं दी गई हैं। राज्य में 1814 हॉट-बाजारों में नियमित रूप से मोबाइल मेडिकल यूनिट में डॉक्टरों की टीम पहुंचकर जरूरतमंद ग्रामीणों के स्वास्थ्य की जांच और इलाज कर रही हैं। 

इसी तरह मुख्यमंत्री स्लम स्वास्थ्य योजना के माध्यम से नगरीय इलाकों में लोगों को घर पहुंच स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध हो रही हैं। दाई-दीदी क्लीनिक छत्तीसगढ़ सरकार की एक अभिनव योजना है, जिसके माध्यम से महिलाओं एवं किशोरी बालिकाओं के स्वास्थ्य जांच और उपचार की निःशुल्क सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है। दाई-दीदी क्लीनिक में चिकित्सक से लेकर पैरामेडिकल टीम में महिलाएं होती हैं, ताकि महिलाओं और किशोरी बालिकाओं का इलाज कराने में किसी भी तरह की झिझक न हो।


छत्तीसगढ़ एक मात्र राज्य है, जहां गंभीर बीमारियों के इलाज के लिए सर्वाधिक 25 लाख रुपये की मदद मुख्यमंत्री विशेष स्वास्थ्य सहायता योजना के तहत दी जा रही है। धन्वंतरी जेनेरिक मेडिकल स्टोर योजना के माध्यम से राज्य के लोगों को एमआरपी पर 50 से 72 प्रतिशत छूट पर गुणवत्तापूर्ण दवाइयां उपलब्ध कराई जा रही हैं। इस योजना के चलते दवा खरीदी पर लोगों को अब तक 129 करोड़ रुपये की छूट मिली है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed