Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Raipur News ›   chhattisgarh election 2023 CM Bhupesh Baghel said that NOTA option should be abolished in EVMs

CG Election 2023: सीएम भूपेश बघेल बोले- नोटा का विकल्प खत्म किया जाना चाहिए, चुनाव परिणामों पर पड़ता है असर

Sun, 29 Oct 2023 09:45 AM IST
विजय पुंडीर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायपुर Published by: विजय पुंडीर Updated Sun, 29 Oct 2023 09:45 AM IST
सार

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा है कि जो मतदाता किसी भी उम्मीदवार को वोट देने के इच्छुक नहीं हैं, उनके लिए इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीनों में नोटा विकल्प को खत्म कर दिया जाना चाहिए। इससे चुनाव परिणामों पर असर पड़ता है।

विज्ञापन
chhattisgarh election 2023 CM Bhupesh Baghel said that NOTA option should be abolished in EVMs
सीएम भूपेश बघेल - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा है कि जो मतदाता किसी भी उम्मीदवार को वोट देने के इच्छुक नहीं हैं, उनके लिए इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीनों में नोटा विकल्प को खत्म कर दिया जाना चाहिए। इससे चुनाव परिणामों पर असर पड़ता है। शनिवार को रायपुर में मीडिया से चर्चा के दौरान उन्होंने कहा कि नोटा के विकल्प पर चुनाव आयोग को पुर्नविचार करना चाहिए।

विज्ञापन


शनिवार को रायपुर हवाईअड्डे पर पत्रकारों से बातचीत में बघेल ने कहा कि ऐसा देखा गया है कि कभी-कभी नोटा में जीत-हार के अंतर से ज्यादा वोट पड़ जाते हैं। इससे चुनाव परिणाम पर असर पड़ता है उल्लेखनीय है कि 2018 के विधानसभा चुनाव में 2.82 लाख नोटा वोट पड़े थे। उन्होंने कहा कि ऐसा होता है जैसे बहुत से लोग यह सोचकर इसे (नोटा बटन) दबाते हैं कि या तो उन्हें ऊपर या नीचे (बटन) दबाना है. इसलिए नोटा को बंद किया जाना चाहिए।
विज्ञापन


बता दें कि सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद, 2013 में चुनाव आयोग ने वोटिंग पैनल पर अंतिम विकल्प के रूप में ईवीएम में 'उपरोक्त में से कोई नहीं' या नोटा बटन जोड़ा। नोटा का अपना प्रतीक मतपत्र है जिस पर काला क्रॉस बना होता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed