फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Raipur News ›   CG: Were bringing silver from Agra to Raipur, Rs 3 crore seized, 3 arrested

CG: पौने तीन करोड़ की चांदी जब्त, आरोपी बोरी में भरकर आगरा से ला रहे थे रायपुर, 3 अरेस्ट

Fri, 22 Sep 2023 03:15 PM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर Published by: अमन कोशले Updated Fri, 22 Sep 2023 03:15 PM IST
सार

रायपुर पुलिस ने गाड़ी चेकिंग के दौरान एक कार में सवार तीन व्यक्ति से 355 किलो चांदी के जेवरात जब्त किए हैं। इसकी कीमत 2 करोड़ 77 लाख 52 हजार 789 रुपए आंकी गई है।

विज्ञापन
CG: Were bringing silver from Agra to Raipur, Rs 3 crore seized, 3 arrested
पुलिस गिरफ्त में आरोपी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

राजधानी रायपुर में अब बदमाशों की खैर नहीं है। रायपुर पुलिस ने गाड़ी चेकिंग के दौरान एक कार में सवार तीन व्यक्ति से 355 किलो चांदी के जेवरात जब्त किए हैं। इसकी कीमत 2 करोड़ 77 लाख 52 हजार 789 रुपए आंकी गई है। आरोपी चांदी को अलग-अलग बोरियों में भरकर आगरा से रायपुर ला रहे थे। इस दौरान तीनों आरोपी रायपुर में पकड़े गए। मामले में तीनों आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।

विज्ञापन


रायपुर के सदरबाजार चौक में गाड़ी चेकिंग के दौरान पुलिस ने करोड़ों की चांदी को जब्त किया है। तीनों आरोपी आगरा यूपी निवासी हैं। मामले में पुलिस को सूचना मिलने पर घेराबंदी करके कार की चेकिंग की गई। इस दौरान 355 किलो चांदी के जेवरात मिले। पुलिस के इस संबंध में कागजात की मांग करने पर संबंधित व्यक्तियों ने कोई पुष्टि नहीं कर पाए। इस पर पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 355 किलो चांदी जब्त कर गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन


बता दें कि चेकिंग के दौरान चारपहिया वाहन क्रमांक यूपी 80 एफएफ 0150 को रुकवाया। वाहन में तीन व्यक्ति सवार थे। पूछताछ पर अपना नाम संजय अग्रवाल, नाहर सिंह और रामकुमार सिंह निवासी आगरा उत्तर प्रदेश का होना बताया। इसके बाद पुलिस ने कार को चेकिंग की। उन्हें गाड़ी में अलग-अलग बैग और बोरी में चांदी के जेवरात पाया। इस पर पुलिस ने तीनों से 355 किलोग्राम चांदी की कीमती लगभग 2 करोड़ 17 लाख 52 हजार 789 रुपए जब्त किए। उनके खिलाफ थाना कोतवाली धारा 102 जा.फौ. के तहत रिपोर्ट दर्ज किया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


गिरफ्तार आरोपी

  • संजय अग्रवाल 52 साल, निवासी, न्यू आगरा, उत्तर प्रदेश
  • नाहर सिंह 47 साल, आगरा, उत्तर प्रदेश
  • रामकुमार सिंह 32 साल, आगरा, उत्तर प्रदेश

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed