फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Raipur News ›   CG News: RSS chief Mohan Bhagwat expressed concern over environment, drug addiction and loneliness

CG News: आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत ने पर्यावरण, नशा और अकेलेपन पर जताई चिंता

Wed, 31 Dec 2025 05:39 PM IST
रायपुर ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर Published by: रायपुर ब्यूरो Updated Wed, 31 Dec 2025 05:39 PM IST
विज्ञापन
CG News: RSS chief Mohan Bhagwat expressed concern over environment, drug addiction and loneliness
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ प्रमुख मोहन भागवत
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रमुख डॉ. मोहन भागवत ने  विकास, पर्यावरण, नशा और युवाओं के भविष्य पर गहरी चिंता जताई है। रायपुर एम्स में युवा विकास कार्यक्रम के दौरान उन्होंने कहा कि दुनिया अब तक ऐसा विकास मॉडल नहीं बना पाया है, जिसमें पर्यावरण और इन्फ्रास्ट्रक्चर साथ‑साथ बिना नुकसान के चल सकें, इसलिए अब संतुलित विकल्प तलाशना होगा। 
विज्ञापन



डॉ. भागवत ने युवाओं में बढ़ते नशे पर गंभीर चिंता जताते हुए कहा कि आज का युवा अंदर से लोनली फील कर रहा है। परिवारों में संवाद घटने और रिश्तों के न्यूट्रल होते जाने की वजह से युवाओं के सामने मोबाइल और नशा आसान विकल्प की तरह खड़े हो रहे हैं।
विज्ञापन



उन्होंने कहा कि इन्फ्रास्ट्रक्चर और प्रकृति दोनों का समानांतर विकास जरूरी है। इसके लिए नीतियों और जीवनशैली दोनों में बदलाव लाना होगा। इसके साथ उन्होंने युवाओं से अपील की कि वे रोजगार और करियर के साथ‑साथ पर्यावरण की जिम्मेदारी भी समझें। अपने छोटे‑छोटे फैसलों से बड़ी सकारात्मक शुरुआत करें। 
विज्ञापन
विज्ञापन




बता दें कि सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत तीन दिवसीय छत्तीसगढ़ प्रवास पर हैं। इस दौरान आज रायपुर एम्स में वे युवा संवाद कार्यक्रम के जरिए युवाओं से रू-ब-रू हुए।भागवत ने अरावली पर्वत श्रृंखला के संदर्भ से चेताया कि अंधाधुंध विकास की दौड़ अगर इसी तरह चलती रही तो आने वाली पीढ़ियों को पर्यावरणीय संतुलन की भारी कीमत चुकानी पड़ेगी।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed