{"_id":"6549d63f91809e5cd60707b5","slug":"cg-election-2023-these-bjp-congress-candidates-cast-their-votes-in-first-phase-2023-11-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"CG Election 2023: पहले चरण में बीजेपी-कांग्रेस के इन प्रत्याशियों ने डाले वोट, कहा- मतदान महादान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
CG Election 2023: पहले चरण में बीजेपी-कांग्रेस के इन प्रत्याशियों ने डाले वोट, कहा- मतदान महादान
Tue, 07 Nov 2023 11:46 AM IST
ललित कुमार सिंह
अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर
अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर
Published by: ललित कुमार सिंह
Updated Tue, 07 Nov 2023 11:46 AM IST
सार
CG Election 2023: आज मंगलवार को पहले चरण में वोटिंग जारी है। इस दौरान बीजेपी और कांग्रेस के दिग्गज नेताओं ने मतदान किया। वहीं अधिकारियों ने भी मतदान कर अन्य लोगों से भी मतदान करने की अपील की।
विज्ञापन
पहले चरण में बीजेपी-काग्रेस के इन प्रत्याशियों ने डाले वोट
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
CG Election 2023: आज मंगलवार को पहले चरण में वोटिंग जारी है। इस दौरान बीजेपी और कांग्रेस के दिग्गज नेताओं ने मतदान किया। वहीं अधिकारियों ने भी मतदान कर अन्य लोगों से भी मतदान करने की अपील की। जगदलपुर में भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता और पूर्व मंत्री केदार कश्यप ने फरसागुडा में मतदान किया। नारायणपुर विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी केदार कश्यप ने गृहग्राम फरसागुड़ा में मतदान किया। जगदलपुर विधानसभा के भाजपा प्रत्याशी किरणदेव ने शहर के फ्रेजरपुर स्कूल में अपना मतदान किया। चित्रकोट विधानसभा भाजपा प्रत्याशी विनायक गोयल ने मतदान किया। कांग्रेस प्रत्याशी मोहन मरकाम ने सुबह 7 बजे मतदान किया।
भाजपा प्रत्याशी लता उसेंडी सरगीपाल स्कूल अपने मतदान केंद्र में पहुंचकर मतदान किया। जगदलपुर विधानसभा के कांग्रेस प्रत्याशी जतिन जैसवाल ने कतार में लगकर मतदान किया। केशकाल से संतराम नेताम कांग्रेस प्रत्याशी संतराम नेताम ने वोटिंग की। कबीरधाम में पंडरिया विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी नीलकंठ (नीलू) चंद्रवंशी और भाजपा प्रत्याशी विजय शर्मा मतदान किया। कोंटा विधानसभा से कांग्रेस प्रत्याशी और मंत्री कवासी लखमा ने मतदान किया।
इस तरह राजनांदगाव के खैरागढ़ विधानसभा सीट पर भाजपा प्रत्याशी विक्रांत सिंह ने मतदान किया। उन्होंने खैरागढ़ विधानसभा सीट के अपने गांव सहसपुर से किया मतदान। इसी सीट से कांग्रेस प्रत्याशी यशोदा वर्मा ने परिवार के साथ मतदान किया। उन्होंने खैरागढ़ विधानसभा सीट के अपने गांव देवारीभाट से मतदान किया। कांकेर में अंतागढ़ विधानसभा से भाजपा प्रत्यासी विक्रम उसेंडी ने मतदान किया। उन्होंने अपने गृहग्राम बोंदानार में वोट किया।
विज्ञापन
दूसरी ओर आला अधिकारियों ने भी अपने-अपने मताधिकार का प्रयोग किया। कतार में लगकर कलेक्टर, एसपी और सीईओ ने वोट किया। कांकेर जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. प्रियंका शुक्ला, एसपी दिव्यांग पटेल और जिला पंचायत के सीईओ सुमित अग्रवाल ने आदर्श मतदान केंद्र माहुरबंदपारा में वोट देकर अपने मताधिकार का प्रयोग किया। इस अवसर पर सभी अधिकारियों ने सेल्फी कॉर्नर और "हम साथ साथ हैं" फ़ोटो कॉर्नर में एक साथ तस्वीर भी खिंचाई और सभी वोटर्स को मतदान अवश्य करने का संदेश भी दिया। प्रथम चरण के मतदान में आज सुबह से ही मतदाता अपने मतों का प्रयोग करने के लिए कतारों में लग रहे।
कवर्धा में कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी जनमेजय महोबे एवं शीतल महोबे ने कवर्धा के गंगानगर स्थित मतदान केंद्र में जाकर मतदान किया। उन्होंने लोकतंत्र के इस महापर्व पर जिले के सभी मतदाताओं से मतदान करने की अपील भी की। बस्तर कमिश्नर श्याम धावड़े और आईजी सुंदरराज पी ने कतारबद्ध होकर अपने मताधिकार का किया। सेल्फी लेकर बस्तर संभाग के सभी मतदाताओं से मताधिकार का उपयोग कर लोकतंत्र के पर्व में सहभागिता निभाने के लिए प्रेरित किया।