फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Raipur News ›   CG Election 2023: Eleven new district president appointed in Chhattisgarh Congress

छत्तीसगढ़ कांग्रेस में बड़ा फेरबदल: शैलजा बनीं पॉलिटिकल अफेयर्स कमेटी की अध्यक्ष, 11 जिला अध्यक्ष भी बदले गए

Fri, 18 Aug 2023 03:53 PM IST
ललित कुमार सिंह अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर
अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर Published by: ललित कुमार सिंह Updated Fri, 18 Aug 2023 03:53 PM IST
सार

छत्तीसगढ़ कांग्रेस में बड़ा फेरबदल किया गया है। विधानसभा चुनाव से पहले आज प्रदेश कांग्रेस के 11 नए जिला अध्यक्ष बनाए गए हैं। इस संबंध में AICC के जनरल सेक्रेटरी केसी वेणुगोपाल ने आदेश जारी कर दिए हैं। 

विज्ञापन
CG Election 2023: Eleven new district president appointed in Chhattisgarh Congress
राजीव भवन, कांग्रेस कार्यालय रायपुर - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

विधानसभा चुनाव से पहले छत्तीसगढ़ कांग्रेस में बड़ा बदलाव किया गया है। प्रदेश कांग्रेस में राजनीतिक मामलों की समिति यानी पोलिटिकल अफेयर्स कमेटी गठित की गई है। इसमें कुमारी सैलजा कमेटी की चेयरपर्सन नियुक्त की गई हैं। वहीं एक्स ऑफिसियो मेंबर, विशेष आमंत्रित सदस्य भी बनाए गए हैं । इसके अलावा 11 नए जिला अध्यक्ष भी बनाए गए हैं। इस संबंध में AICC के जनरल सेक्रेटरी केसी वेणुगोपाल ने आदेश जारी कर दिए हैं। 

विज्ञापन


पोलिटिकल अफेयर्स कमेटी में 14 सदस्य, एक्स ऑफिसियो मेंबर में 3 सदस्य और स्पेशल इन्वाटिज मेंबर में 7 सदस्यों को मौका दिया गया है। 

पोलिटिकल अफेयर्स कमेटी
कुमार शैलजा, सीएम भूपेश बघेल, विधानसभा अध्यक्ष डॉ. चरणदास महंत, पीसीसी अध्यक्ष दीपक बैज, उपमुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव, गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू, पंचायत मंत्री रविंद्र चौबे, वन मंत्री मो. अकबर, श्रम मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया, आदिमजाति मंत्री मोहन मरकाम, महिला-बाल विकास मंत्री अनिला भेड़िया, राजस्व मंत्री जय सिंह अग्रवाल, धनेंद्र साहू, वरिष्ठ विधायक सत्यनारायण शर्मा शामिल हैं। 
विज्ञापन


एक्स ऑफिसियो मेंबर
प्रदेश सह-प्रभारी सचिव सप्तगिरी उल्का, चंदन यादव, विजय जांगिड़ शामिल हैं। 

विशेष आमंत्रित सदस्य:  राष्ट्रीय सचिव विकास उपाध्याय, राजेश तिवारी, पारस चोपड़ा, महिला, यूथ और एनएसयूआई अध्यक्ष शामिल हैं। 


यहां देखें लिस्ट- 




11 नए जिला कांग्रेस अध्यक्ष 
इसके अलावा छत्तीसगढ़ में  11 नए जिला अध्यक्ष भी बनाए गए हैं। इनमें सक्ति में त्रिलोक चंद जयसवाल, बिलाईगढ़-सारंगढ़ में अरुण मालाकार और मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले की कमान अशोक श्रीवास्तव के हाथों में सौंपी गई है। वहीं मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी में अनिल मानिकपुरी, कोरिया में प्रदीप गुप्ता, राजनांदगांव में भागवत साहू, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही में उत्तम वासुदेव, खैरागढ़-छुईखदान-गंडई में गजेंद्र ठाकरे, बस्तर में सुशील मौर्य, नारायणपुर में रजनु नेताम और कवर्धा में होरीराम साहू को जिला अध्यक्ष बनाया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


यहां देखें लिस्ट- 



विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed