फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Raipur News ›   CG Election 2023 Demand to stop singing songs in support of Congress

CG Election 2023: कांग्रेस के समर्थन में गाए गाना को बंद करने की मांग, गोरेलाल बर्मन ने कही ये बात

Wed, 01 Nov 2023 06:15 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर Published by: Digvijay Singh Updated Wed, 01 Nov 2023 06:15 PM IST
सार

छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के लिए सभी पार्टियों ने अपने-अपने उम्मीदवारों को चुनावी मैदान में उतार दिए हैं। वहीं जेसीसीजे के पामगढ़ प्रत्याशी गोरेलाल बर्मन ने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज को पत्र लिखा है।

विज्ञापन
CG Election 2023 Demand to stop singing songs in support of Congress
जेसीसीजे प्रत्याशी गोरेलाल बर्मन - फोटो : जेसीसीजे प्रत्याशी गोरेलाल बर्मन

विस्तार

छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के लिए सभी पार्टियों ने अपने-अपने उम्मीदवारों को चुनावी मैदान में उतार दिए हैं। वहीं जेसीसीजे के पामगढ़ प्रत्याशी गोरेलाल बर्मन ने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज को पत्र लिखा है। उन्होंने पत्र में कांग्रेस के लिए गाए हुए गाना को बंद करने की बात कही है। चुनाव प्रचार-प्रसार के लिए गाना का उपयोग नहीं करने के लिए कहा है। उन्होंने कहा कि 90 विधानसभाओं में दो नवंबर तक उनका कांग्रेस के लिए गाया प्रचार गाना बंद करने के लिए कहा है। ऐसे नहीं होने पर उन्होंने न्यायालय में शिकायत करने की बात कही है।

विज्ञापन


जेसीसीजे प्रत्याशी गोरेलाल बर्मन लोक गायक के नाम से फेमस हैं। उन्होंने कहा कि यह गाना मैं पार्टी में था तो फ्री में गया था। उस गीत पर मेरा स्वयं का अधिकार है। इसलिए चुनाव प्रचार प्रसार के लिए बनाए गए गाना को बंद करने की बात की है। वे पहले कांग्रेस के प्रत्याशी रह चुके हैं, लेकिन उस समय उनको हार का सामना करना पड़ा था। गोरेलाल बर्मन ने कहा कि मैंने अपने 20 साल कांग्रेस को दिया। मैंने पार्टी के लिए काम किया है, लेकिन मुझे टिकट नहीं मिली। कांग्रेस ने बाहरी को प्रत्याशी बनाया है। उन्होंने कहा कि मैं कांग्रेस और बीजेपी प्रत्याशी को हराऊंगा और इस विधानसभा सीट से जेसीसीजे का परचम  लहराऊंगा।

विज्ञापन

 

गोरेलाल बर्मन जब कांग्रेस पार्टी में थे, तो उन्होंने पार्टी के लिए गाना गया था। उनका गाना पूरे छत्तीसगढ़ में ट्रेंड पर चला, लेकिन अब वो जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ जोगी पार्टी का दामन थाम लिया है। इसलिए कांग्रेस पार्टी के लिए गए चुनावी प्रचार प्रसार गाना को बंद करने की बात की है। कांग्रेस से टिकट कटने के बाद नाराज होकर गोरेलाल ने जेसीसीजे में शामिल हुए। इसके तुरंत बाद उन्हें पामगढ़ सीट से टिकट दे दिया गया। इसके बाद क्षेत्र में प्रचार प्रसार के लिए चुनावी मैदान में उतार गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

छत्तीसगढ़ में दो चरणों चुनाव होना है। पहले चरण के लिए सात  नवंबर को मतदान होना है। वहीं 17 नवंबर को दूसरे चरण का मतदान होगा। इसके बाद दोनों चरणों का परिणाम तीन दिसंबर को होगी। चुनावी माहौल में पूरे प्रदेश में गोरेलाल बर्मन के चुनावी गाने बज रहे हैं। इसलिए उन्होंने इस गाने को बंद करने की बात कही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed