CG Election 2023: अनुराग ठाकुर बोले- बहुत हुआ सट्टे का खेल, बाय-बाय भूपेश बघेल; गौ माता का श्राप, कांग्रेस साफ
Raipur News: अनुराग ठाकुर ने कहा कि महादेव ऐप घोटाले के बाद छत्तीसगढ़ के सीएम अपना चेहरा छिपा रहे हैं। ठाकुर ने आगे कहा कि जिस तरह दिल्ली के उपमुख्यमंत्री शराब घोटाले में नहीं बच पाए उसी तरह यहां भी कोई नहीं बच पाएगा। भाजपा नेता ने कहा कि गारंटी लेनी है तो पीएम मोदी की (दी हुई) गारंटी लीजिए।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भाजपा नेता और केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर रायपुर दौरे पर हैं। अनुराग ठाकुर ने एकात्म परिसर में पत्रकारवार्ता को संबोधित करते हुए कांग्रेस और सीएम बघेल पर जमकर हमला बोला। केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि झूठे वादे, झूठे इरादे कांग्रेस के नहीं नेक इरादे। बहुत हुआ सट्टे का खेल बाय-बाय भूपेश बघेल। आगे अनुराग ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस ने कोई भी वादा पूरा नहीं किया और न ही कुछ दिया। कांग्रेस की गारंटी और कांग्रेस दोनों फेल है। यहां तो गौठान घोटाला हुआ है। गौ माता का श्राप कांग्रेस साफ।
महादेव सट्टेबाजी ऐप मामले को लेकर केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि महादेव ऐप घोटाले के बाद छत्तीसगढ़ के सीएम अपना चेहरा छिपा रहे हैं। ठाकुर ने आगे कहा कि जिस तरह दिल्ली के उपमुख्यमंत्री शराब घोटाले में नहीं बच पाए उसी तरह यहां भी कोई नहीं बच पाएगा। भाजपा नेता ने कहा कि गारंटी लेनी है तो पीएम मोदी की (दी हुई) गारंटी लीजिए।
#WATCH | Raipur, Chhattisgarh: On the Mahadev betting app case, Union Minister and BJP leader Anurag Thakur says, "...After the Mahadev app scam, Chhattisgarh CM is hiding his face... If the people involved in Delhi's liquor policy scam were not able to escape, here too, no one… pic.twitter.com/fRYQyjH16S
विज्ञापन विज्ञापन— ANI (@ANI) November 14, 2023
अनुराग ठाकुर ने सीएम बघेल पर हमला बोलते हुए कहा कि भूपेश बघेल और कांग्रेस ने हिमाचल में भी कई वादे किए थे, वे भी फेल हुए हैं। कर्नाटक से लेकर हिमाचल तक इनकी गारंटी फेल हुई है, कोई वादा पूरा नहीं किया है। जैसे दिल्ली में घोटाले करने वाले जेल में है, वैसे यहां पर भी घोटाले करने वाले जेल जाएंगे। हमारी सरकार आएगी तो हम सरकार बनने के एक सप्ताह बाद ही 25 दिसंबर को किसानों को पैसा देंगे, ये मोदी की गारंटी है। अनुराग ठाकुर ने भाजपा के घोषणा पत्र की जानकारी दी और कहा कि गरीबों को आवास नहीं मिला, गरीबों का श्राप कांग्रेस साफ।