फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Raipur News ›   CG Assembly winter session: Proceedings of winter session of Chhattisgarh Assembly postponed till tomorrow

CG Assembly winter session: छत्तीसगढ़ विधानसभा के शीतकालीन सत्र की कार्यवाही कल तक के लिए स्थगित, ये रही वजह

Wed, 20 Dec 2023 11:58 AM IST
ललित कुमार सिंह अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर
अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर Published by: ललित कुमार सिंह Updated Wed, 20 Dec 2023 11:58 AM IST
सार

छत्तीसगढ़ विधानसभा के शीतकालीन सत्र की कार्यवाही कल यानी गुरुवार तक के लिए स्थगित कर दी गई है। अब राज्यपाल के अभिभाषण और द्वितीय अनुपूरक बजट पर गुरुवार को ही चर्चा की जाएगी। इससे पूर्व प्रदेश के राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन ने अभिभाषण दिया।

विज्ञापन
CG Assembly winter session: Proceedings of winter session of Chhattisgarh Assembly postponed till tomorrow
छत्तीसगढ़ विधानसभा, रायपुर - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

छत्तीसगढ़ विधानसभा के शीतकालीन सत्र की कार्यवाही कल यानी गुरुवार तक के लिए स्थगित कर दी गई है। अब राज्यपाल के अभिभाषण और द्वितीय अनुपूरक बजट पर गुरुवार को ही चर्चा की जाएगी। इससे पूर्व प्रदेश के राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन ने अभिभाषण दिया। इसके बाद सीएम विष्णुदेव साय ने सदन पटल पर दूसरा अनुपूरक बजट पेश किया।
विज्ञापन




शीतकालीन सत्र के दूसरे दिन राज्यपाल विश्वभूषण हरिश्चंद्र का अभिभाषण हुआ। उन्होंने जैसे ही इंग्लिश में भाषण पढ़ना शुरू किया, जिस पर पूर्व सीएम भूपेश बघेल ने टोका। सवाल उठाते हुए कहा कि कहा कि सदन में इंग्लिश पढ़ने वाले कम हैं। आपका पढ़ा हुआ हम समझ लेंगे। ट्रांसलेशन पढ़ लेंगे। इसके बाद सदन में पक्ष और विपक्ष के बीच हल्की-फुल्की बहस भी हुई। फिर राज्यपाल के अभिभाषण के बाद सीएम साय सहित कई विधायकों ने धन्यवाद प्रस्ताव लाया। सीएम ने अपने विधायकों का परिचय सदन से करवाया। इसके बाद विपक्ष ने प्रदेश के किसानों की आत्महत्या की खबर पर सवाल दागे। पक्ष ने जवाब दिया तो जमकर हंगामा हुआ। फिर सदन की कार्रवाई गुरुवार 11 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई है। 
विज्ञापन




छत्तीसगढ़ विधानसभा के शीतकालीन सत्र के पहले दिन की कार्यवाही
छत्तीसगढ़ विधानसभा के शीतकालीन सत्र के पहले दिन सीएम विष्णुदेव साय, डिप्टी सीएम अरुण साव, विजय शर्मा समेत सभी 90 विधायकों ने पद और गोपनीयता की शपथ ली। इस दौरान अधिकतर विधायकों ने छत्तीसगढ़ी भाषा में अपने पद की शपथ ली। इसके बाद पूर्व सीएम रमन सिंह को निर्विरोध विधानसभा अध्यक्ष बनाया गया। प्रोटेम स्पीकर रामविचार नेताम ने छत्तीसगढ़ के सभी 90 विधायकों को शपथ दिलाई। सीएम विष्णुदेव साय ने छत्तीसगढ़ भाषा में शपथ ली। इसके बाद नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत, डिप्टी सीएम अरुण साव, डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने भी छत्तीसगढ़ी में शपथ ली। इसके अलावा विक्रम उसेंडी, धरमजीत सिंह,  रायपुर दक्षिण से विधायक बृजमोहन अग्रवाल, लखेश्वर बघेल, दलेश्चर साहू समेत सभी विधायकों ने छत्तीसगढ़ी में शपथ ली।  
विज्ञापन
विज्ञापन





गुरु खुशवंत साहेब ने संस्कृत में विधायक पद की शपथ ली। कुरुद विधायक अजय चंद्राकर ने हिंदी में शपथ ली। 90 विधायकों के शपथ के बाद स्पीकर पद के लिए रमन सिंह के नाम पर 5 प्रस्ताव पेश किए गए। इसमें सत्तापक्ष की ओर से विष्णुदेव साय, डिप्टी सीएम विजय शर्मा, बृजमोहन अग्रवाल, भावना बोहरा, अजय चंद्राकर ने प्रस्ताव पेश किया। विपक्ष में पूर्व सीएम भूपेश बघेल, कांग्रेस विधायक दल के नेता चरणदास महंत ने रमन सिंह के विधानसभा अध्यक्ष पर प्रस्ताव पेश किया। इसके बाद रमन सिंह विधानसभा अध्यक्ष चुने गए।

कुल तीन बैठकें होंगी
  • शीतकालीन सत्र में कुल तीन बैठकें होंगी। कांग्रेस की तरफ से वरिष्ठ विधायक चरणदास महंत को नेता प्रतिपक्ष बनाया गया है।
  • दिल्ली में संसद सुरक्षा कांड के बाद छत्तीसगढ़ विधानसभा की सुरक्षा बढ़ाई गई है।
  • छत्तीसगढ़ विधानसभा की सुरक्षा सख्त कर दी गई है।
  • वीआईपी गेट से सिर्फ विधायक ही प्रवेश कर सकेंगे।
  • विधानसभा परिसर में प्रवेश की अनुमति सिर्फ इंट्री पास रखने वालों को ही मिलेगी। 
  • पहली बार आम लोगों की एंट्री बैन लगाया गया है।
  • 600 जवान मुस्तैद किए गए हैं।
  • आईजी डांगी ने हाईप्रोफाइल बैठक ली। 




अनुपूरक बजट पर होगी चर्चा
शीतकालीन सत्र के आखिरी और तीसरे दिन अनुपूरक बजट के अनुदान मांगों पर चर्चा की जाएगी। मतदान और विनियोग विधेयक पर पुनर्स्थापन होगा। राज्यपाल के अभिभाषण पर चर्चा के बाद सरकारी काम निपटाए होंगे।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed