फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Raipur News ›   CG: Asian Games gold medalist Sanju Devi to receive ₹51 lakh; CM Sai makes the announcement.

सीजी: एशियन गेम्स स्वर्ण पदक विजेता संजू देवी को मिलेंगे 51 लाख रुपये, सीएम साय ने की घोषणा

Mon, 28 Sep 2026 09:54 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायपुर Published by: शबाहत हुसैन Updated Mon, 28 Sep 2026 09:54 PM IST
सार

एशियन गेम्स 2026 में महिला कबड्डी का स्वर्ण जीतने वाली भारतीय टीम की सदस्य और कोरबा निवासी संजू देवी से सीएम विष्णु देव साय ने मुलाकात की। उन्होंने संजू को 51 लाख रुपये की प्रोत्साहन राशि देने की घोषणा की।

विज्ञापन
CG: Asian Games gold medalist Sanju Devi to receive ₹51 lakh; CM Sai makes the announcement.
संजू देवी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले की निवासी और एशियन गेम्स 2026 में महिला कबड्डी स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीतने वाली भारतीय टीम की सदस्य संजू देवी ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से मुलाकात की। मुख्यमंत्री निवास में सोमवार को हुई मुलाकात के दौरान सीएम साय ने संजू देवी को 51 लाख रुपये की प्रोत्साहन राशि देने की घोषणा की।

विज्ञापन

मुख्यमंत्री ने संजू देवी की उपलब्धि की सराहना करते हुए कहा कि उनकी सफलता प्रदेश के लाखों युवाओं और बेटियों के लिए प्रेरणा का स्रोत बनेगी। उन्होंने कहा कि छोटे शहरों और ग्रामीण अंचलों से निकलने वाली प्रतिभाओं की सफलता से बच्चों का खेल के क्षेत्र में आगे बढ़ने का आत्मविश्वास बढ़ता है।

विज्ञापन


फाइनल में ईरान को हराकर जीता स्वर्ण
एशियन गेम्स में भारतीय महिला कबड्डी टीम ने फाइनल मुकाबले में ईरान को हराकर स्वर्ण पदक जीता। संजू देवी इस विजेता टीम की सदस्य रहीं। मुख्यमंत्री ने उनसे एशियन गेम्स के अनुभवों और भारतीय टीम के प्रदर्शन को लेकर चर्चा की। सीएम साय ने कहा कि किसी खिलाड़ी की सफलता केवल उसकी व्यक्तिगत उपलब्धि नहीं होती, बल्कि इससे प्रदेश और समाज का मान भी बढ़ता है। उन्होंने कहा कि ऐसी उपलब्धियां ग्रामीण और दूरस्थ क्षेत्रों के बच्चों को खेलों में आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित करती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ें: भूपेश बघेल की चुनाव याचिका पर उच्च न्यायालय में होगी नए सिरे से सुनवाई, सुप्रीम कोर्ट के निर्देश

खेल सुविधाओं के विस्तार पर जोर
मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार छत्तीसगढ़ में खेल और खिलाड़ियों के लिए बेहतर माहौल तैयार करने की दिशा में लगातार काम कर रही है। दूरस्थ क्षेत्रों की उभरती प्रतिभाओं को आधुनिक प्रशिक्षण, बेहतर संसाधन और उचित अवसर उपलब्ध कराने पर जोर दिया जा रहा है। संजू देवी ने सम्मान और प्रोत्साहन राशि की घोषणा के लिए मुख्यमंत्री का आभार जताया। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार से मिला यह प्रोत्साहन उन्हें भविष्य में और अधिक मेहनत करने तथा बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रेरित करेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed