{"_id":"68ad8e7d1a571bc5f9078eaa","slug":"bjp-united-front-presidents-took-charge-responsibility-of-strengthening-organization-is-on-all-of-you-said-pawan-sai-raipur-news-c-1-1-noi1358-3329142-2025-08-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीजेपी संयुक्त मोर्चा अध्यक्षों ने ग्रहण किया कार्यभार: पवन साय बोले-आप सब पर संगठन की मजबूती की जिम्मेदारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीजेपी संयुक्त मोर्चा अध्यक्षों ने ग्रहण किया कार्यभार: पवन साय बोले-आप सब पर संगठन की मजबूती की जिम्मेदारी
Tue, 26 Aug 2025 04:17 PM IST
रायपुर ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर
अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर
Published by: रायपुर ब्यूरो
Updated Tue, 26 Aug 2025 04:17 PM IST
सार
CG News: भाजपा प्रदेश कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में भाजपा के नवनियुक्त मोर्चा अध्यक्षों ने अपने- अपने नवीन कार्यभार को संभाला।
विज्ञापन
बीजेपी के पदाधिकारी ने किया पदभार ग्रहण।
विस्तार
CG News: भाजपा प्रदेश कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में भाजपा के नवनियुक्त मोर्चा अध्यक्षों ने अपने अपने नवीन कार्यभार को संभाला। संयुक्त मोर्चों के कार्यभार सम्मेलन में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और पदाधिकारी मौजूद रहे। भाजपा प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय ने नवनियुक्त सभी मोर्चा अध्यक्षों को बधाई देते हुए कहा कि आप सभी नवीन जिम्मेदारी कार्यकर्ताओं के साथ ईमानदारी से निर्वहन करें।
उन्होंने कहा कि पार्टी ने जो जिम्मेदारी समय-समय पर दी जाती है उन जिम्मेदारियां को समय पर पूरा करना होता है। भाजपा देश की सेवा करने वाली पार्टी है जो जनता के बीच में जाकर उनके सुख और दुख दोनों में शामिल होते हैं। हमें जनता के बीच जाकर अधिक से अधिक लोगों को भाजपा की रीति नीति और केंद्र व राज्य सरकार की संचालित योजनाओं के बारे में बताना है। उन्होंने कहा कि सभी मोर्चा अध्यक्षों को कहा कि कार्यकर्ता की बदौलत ही प्रदेश में हमारी सरकार बनी है और कार्यकर्ता पार्टी का आधार होता है हमें कार्यकर्ताओं को साथ में लेकर चलना है। उन्होंने कहा कि संगठन की और मजबूती के लिए आप सबकी जिम्मेदारी बढ़ जाती है। इसलिए संगठन सदैव मजबूत होता है।
इस मौके पर भाजपा ओबीसी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष अशोक साहू ने कहा कि शीर्ष नेतृत्व द्वारा संगठन ने जो नई जिम्मेदारी दी गई है उसे हम सब मिलकर पूरा करेंगे। संगठन की मजबूती के लिए हम सबको जुटना होगा। भाजपा महिला मोर्चा की नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष विभा अवस्थी ने कहा कि मातृशक्ति की मजबूती के लिए हम सब जुटेंगे। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय जी के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ का समग्र विकास हो रहा है। महतारी वंदन सहित कई योजनाओं के माध्यम से हमारी बहनों की चिंता हो रही है। भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष सत्यनारायण सिंह ने नए दायित्व देने के लिए सबका आभार माना। उन्होंने कहा कि समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचना हम सबका लक्ष्य होगा। पार्टी के विचारधारा को मजबूत करने में हमारी भूमिका अहम होगी।