फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Raipur News ›   BJP active regarding the two-day Bastar visit of Union Minister Shah, officials busy in preparations for the w

CG: केंद्रीय मंत्री शाह के दो दिवसीय बस्तर दौरे को लेकर भाजपा सक्रिय, स्वागत की तैयारियों में जुटे पदाधिकारी

Sun, 17 May 2026 02:53 PM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर Published by: अमन कोशले Updated Sun, 17 May 2026 02:53 PM IST
सार

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के प्रस्तावित बस्तर दौरे को लेकर भाजपा संगठन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। 18 और 19 मई को होने वाले दो दिवसीय प्रवास को लेकर जगदलपुर में भाजपा पदाधिकारियों की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।

विज्ञापन
BJP active regarding the two-day Bastar visit of Union Minister Shah, officials busy in preparations for the w
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के प्रस्तावित बस्तर दौरे को लेकर भाजपा संगठन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। 18 और 19 मई को होने वाले दो दिवसीय प्रवास को लेकर जगदलपुर में भाजपा पदाधिकारियों की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसमें स्वागत कार्यक्रम से लेकर आयोजन की रूपरेखा पर विस्तार से चर्चा हुई।
विज्ञापन


बैठक में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव और कैबिनेट मंत्री केदार कश्यप ने कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारियां सौंपीं। नेताओं ने कहा कि बस्तर में नक्सलवाद के खिलाफ चलाए गए अभियान के बाद गृहमंत्री का यह पहला दौरा है, इसलिए इसे ऐतिहासिक बनाने की तैयारी की जा रही है।
विज्ञापन


बैठक में शहर के प्रमुख मार्गों पर स्वागत द्वार, ध्वज, होर्डिंग्स और सजावट की योजना पर चर्चा हुई। पदाधिकारियों से कहा गया कि सभी व्यवस्थाएं समय पर और समन्वय के साथ पूरी की जाएं। भाजपा नेताओं ने दावा किया कि बस्तर अब विकास और शांति की नई दिशा में आगे बढ़ रहा है और केंद्रीय नेतृत्व का यह दौरा क्षेत्र के लिए महत्वपूर्ण संदेश लेकर आएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed