फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Raipur News ›   ahmedabad and mumbai flights couldn't land raipur airport due to fog

Chhattisgarh: कोहरे ने रोकी फ्लाइट लैंडिंग, रायपुर एयरपोर्ट पर नहीं उतर सके अहमदाबाद और मुंबई से आ रहे विमान

Wed, 04 Jan 2023 03:58 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायपुर Published by: मोहनीश श्रीवास्तव Updated Wed, 04 Jan 2023 03:58 PM IST
सार

ठंड से पूरा उत्तर छत्तीसगढ़ ठिठुर गया है। सोमवार को भी पूरे संभाग में कुछ ही घंटे धूप दिखी थी। शाम से शीत गिरने के कारण धुंध छा गया। सोमवार से ही बादल छाए रहे, जो अब तक छाए हैं। बीती रात एवं बुधवार को घने कोहरे के कारण दृष्यता 40 मीटर तक रह गई। 

विज्ञापन
ahmedabad and mumbai flights couldn't land raipur airport due to fog
सांकेतिक फोटो - फोटो : social media

विस्तार

छत्तीसगढ़ में मौसम के करवट लेने का असर फ्लाइट की उड़ानों पर भी दिखाई देने लगा है। प्रदेश के कई जिलों में सुबह से ही कोहरा छाया हुआ है। वहीं रायपुर सहित कई जिलों में हल्की बूंदा-बांदी भी हुई है। खराब दृश्यता और कोहरे के चलते बुधवार को रायपुर एयरपोर्ट पर फ्लाइट की लैंडिंग रोक दी गई। इसके चलते मुंबई और अहमदाबाद से आनी वाली उड़ानों को नागपुर और भुवनेश्वर डायवर्ट किया गया है। 

विज्ञापन


यह भी पढ़ें...Chhattisgarh weather: मौसम ने बदली करवट, पड़ रही कड़ाके की ठंड, इन जिलों के स्कूलों में तीन दिनों की छुट्टी
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, इंडिगो की उड़ान आईजीओ 6687 अहमदाबाद-रायपुर को दोपहर 12.37 बजे भुवनेश्वर की ओर डायवर्ट किया गया। जबकि इससे पहले एयर इंडिया की फ्लाइट एआईसी 651 मुंबई-रायपुर को सुबह 11 बजकर 53 मिनट पर खराब दृश्यता के कारण नागपुर की ओर डायवर्ट किया था। रायपुर के स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट पर खराब दृश्यता के चलते इन विमानों को लैंड करने की अनुमति नहीं दी गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रदेश में कड़ाके की ठंड, स्कूल बंद किए गए
रायपुर समेत छत्तीसगढ़ में मौसम ने करवट बदली है। सुबह से ही घना कोहरा छाया हुआ है। बूंदाबांदी के साथ ही ठंडी हवाएं भी चल रही हैं। रायपुर में तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। रायपुर सहित आस-पास के इलाकों और अन्य पड़ोसी जिलों में घना कोहरा छाया हुआ है। इसके चलते बलरामपुर और मनेंद्रगढ़ में स्कूलों को दो दिन के लिए बंद कर दिया गया है। मौसम विभाग के अनुसार, एक-दो दिनों में पारा और नीचे जा सकता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed