फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Raipur News ›   A young man died in a dispute over going home on Rakshabandhan; woman also slit his throat in Ambikapur

10 साल के लिव-इन रिश्ते का दर्दनाक अंत: रक्षाबंधन पर घर जाने को लेकर विवाद, युवक की मौत; युवती ने भी काटा गला

Wed, 26 Aug 2026 02:13 PM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर Published by: अमन कोशले Updated Wed, 26 Aug 2026 02:13 PM IST
सार

गांधीनगर थाना क्षेत्र के सुभाषनगर में बुधवार सुबह एक सनसनीखेज घटना सामने आई, जहां करीब दो महीने से किराए के मकान में रह रहे युवक की गला कटने से मौत हो गई।

विज्ञापन
A young man died in a dispute over going home on Rakshabandhan; woman also slit his throat in Ambikapur
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अंबिकापुर जिले के गांधीनगर थाना क्षेत्र के सुभाषनगर में बुधवार सुबह एक सनसनीखेज घटना सामने आई, जहां करीब दो महीने से किराए के मकान में रह रहे युवक की गला कटने से मौत हो गई। घटना के बाद उसके साथ रह रही युवती ने भी चाकू से अपना गला काट लिया। गंभीर रूप से घायल युवती को तत्काल मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां चिकित्सकों के अनुसार उसकी हालत फिलहाल खतरे से बाहर है।
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक मृतक की पहचान मोहन पैकरा (28) के रूप में हुई है, जबकि घायल युवती महिमा सिदार (26) है। दोनों पिछले करीब 10 वर्षों से लिव-इन रिलेशनशिप में रह रहे थे और पिछले दो महीने से सुभाषनगर में दयाल मंडल के मकान में किराए से रह रहे थे।
विज्ञापन


घटना बुधवार सुबह करीब 6:30 बजे की बताई जा रही है। युवती के अनुसार वह कुछ देर के लिए बाथरूम गई थी। वापस लौटने पर उसने मोहन को खून से लथपथ हालत में देखा। उसका गला कटा हुआ था। यह देखकर घबराई युवती ने शोर मचाया और बाद में खुद भी चाकू से गला काट लिया। घटना की जानकारी मिलते ही डायल-112 की टीम मौके पर पहुंची। तब तक मोहन की मौत हो चुकी थी, जबकि महिमा गंभीर रूप से घायल थी। पुलिस ने उसे तत्काल अस्पताल पहुंचाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


रक्षाबंधन पर घर जाने को लेकर विवाद का दावा
प्रारंभिक पूछताछ में महिमा ने पुलिस को बताया कि रक्षाबंधन के अवसर पर वह अपने मायके जाना चाहती थी और मोहन से साथ चलने के लिए कह रही थी। इसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हुआ था। युवती का दावा है कि विवाद के दौरान मोहन ने खुद अपना गला काट लिया। हालांकि पुलिस अभी इस बयान को अंतिम निष्कर्ष नहीं मान रही है। घटनास्थल से मिले साक्ष्यों और युवती के बयान की जांच की जा रही है।


थाना प्रभारी दिलीप दुबे के अनुसार, सूचना के बाद पुलिस और फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस ने दोनों के परिजनों को घटना की सूचना दे दी है। पुलिस का कहना है कि युवती के बयान, पोस्टमार्टम रिपोर्ट और फोरेंसिक जांच के बाद ही घटना की वास्तविक वजह स्पष्ट हो सकेगी। फिलहाल पुलिस सभी संभावित पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed