{"_id":"69fdb573900eba89a90d468c","slug":"35-chhattisgarh-women-stranded-in-jharkhand-lured-with-job-promises-administration-swung-into-action-upon-re-2026-05-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"छत्तीसगढ़ की 35 युवतियां झारखंड में फंसी!: नौकरी का झांसा देकर बुलाया गया, सूचना मिलने पर हरकत में आया प्रशासन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छत्तीसगढ़ की 35 युवतियां झारखंड में फंसी!: नौकरी का झांसा देकर बुलाया गया, सूचना मिलने पर हरकत में आया प्रशासन
Fri, 08 May 2026 03:35 PM IST
अमन कोशले
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
Published by: अमन कोशले
Updated Fri, 08 May 2026 03:35 PM IST
सार
नौकरी दिलाने के नाम पर छत्तीसगढ़ की युवतियों को झारखंड ले जाकर रोके जाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। कांकेर और अन्य जिलों की करीब 35 युवतियों के गढ़वा जिले में फंसे होने की सूचना मिलने के बाद प्रशासन और पुलिस सक्रिय हो गई है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर (एआई)
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
नौकरी दिलाने के नाम पर छत्तीसगढ़ की युवतियों को झारखंड ले जाकर रोके जाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। कांकेर और अन्य जिलों की करीब 35 युवतियों के गढ़वा जिले में फंसे होने की सूचना मिलने के बाद प्रशासन और पुलिस सक्रिय हो गई है। बताया जा रहा है कि युवतियों को रोजगार का लालच देकर झारखंड बुलाया गया था। वहां पहुंचने के बाद उनसे जबरन काम कराया जा रहा है।
मामले की जानकारी तब सामने आई जब एक युवती ने अपने गांव के परिचित युवक को मोबाइल पर संदेश भेजकर मदद मांगी। युवती ने मैसेज में बताया कि कई लड़कियों को बंधक जैसी स्थिति में रखा गया है और बाहर जाने की अनुमति नहीं दी जा रही। इसके बाद परिजनों ने प्रशासन से हस्तक्षेप कर बेटियों को वापस लाने की मांग की।
सूचना मिलते ही कांकेर जिला प्रशासन ने झारखंड के गढ़वा जिला प्रशासन से संपर्क साधा और खोजबीन शुरू कर दी। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि युवतियों को किसके माध्यम से वहां भेजा गया और क्या इसके पीछे कोई संगठित नेटवर्क काम कर रहा है।
विज्ञापन
कलेक्टर नीलेश क्षीरसागर ने कहा कि शिकायत को गंभीरता से लिया गया है और युवतियों को सुरक्षित वापस लाने के लिए टीम काम कर रही है। वहीं महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने भी पुष्टि की कि मामले में प्रशासनिक स्तर पर कार्रवाई जारी है। इस घटना के बाद ग्रामीण इलाकों में चिंता का माहौल है। परिजनों का कहना है कि बेटियों को नौकरी का सपना दिखाकर बाहर ले जाया गया और अब उनका संपर्क भी सीमित हो गया है।