{"_id":"65be07a4d98e3b44c90a5af5","slug":"raipur-youth-joining-agniveer-recruitment-will-get-free-training-apply-2024-02-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Raipur: अग्निवीर भर्ती में शामिल होने वाले युवाओं को सुनहरा अवसर, यहां मिलेगी फ्री ट्रेनिंग, फटाफट करें अप्लाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Raipur: अग्निवीर भर्ती में शामिल होने वाले युवाओं को सुनहरा अवसर, यहां मिलेगी फ्री ट्रेनिंग, फटाफट करें अप्लाई
Sat, 03 Feb 2024 03:00 PM IST
अमन कोशले
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
Published by: अमन कोशले
Updated Sat, 03 Feb 2024 03:00 PM IST
सार
राजधानी रायपुर के युवाओं के लिए जिला प्रशासन सुनहरा अवसर लाया है। ऐसे युवा जो अग्निवीर वायु और थल सेना में भर्ती होना चाहते हैं, उन्हें फ्री में ट्रेनिंग दिया जाएगा। इसके लिए उम्मीदवारों को 21 साल के बीच होना चाहिए।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजधानी रायपुर के युवाओं के लिए जिला प्रशासन सुनहरा अवसर लाया है। ऐसे युवा जो अग्निवीर वायु और थल सेना में भर्ती होना चाहते हैं, उन्हें फ्री में ट्रेनिंग दिया जाएगा। इसके लिए उम्मीदवारों को 21 साल के बीच होना चाहिए। फ्री ट्रेनिंग के लिए विभाग की ओर से लिंक दिया गया है, जिसमें 21 मार्च तक कर सकते हैं।
विज्ञापन
भारतीय सैन्य बलों में वायु और थल सेना में अग्निवीर के पदों पर भर्ती के लिए रायपुर जिला प्रशासन ने युवाओं को निशुल्क प्रशिक्षण आयोजित की है। इसके लिए 10वीं, 12वीं, आईटीआई और किसी भी डिप्लोमा कोर्स में उत्तीर्ण होना चाहिए। ऐसे आवेदक जिनकी आयु 31 अक्टूबर 2024 की स्थिति में 17 साल 6 माह से 21 साल के बीच होना चाहिए।
विज्ञापन
आवेदक अपना आवेदन रोजगार कार्यालय रायपुर में अपनी शैक्षणिक योग्यता के प्रमाण-पत्र और आधार कार्ड के साथ कार्यालयीन समय में जमा कर सकते हैं। बता दें कि वायु सेना अग्निवीर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन 6 फरवरी तक वेबसाइट https://agnipathvayu.cdac.in पर कर सकते हैं। वहीं थलसेना अग्निवीर के लिए ऑनलाइन आवेदन 8 फरवरी से 21 मार्च तक वेबसाइट joinindianarmy.nic.in पर कर सकते हैं। आवेदक निशुल्क प्रशिक्षण और भर्ती संबंधी में अन्य जानकारी के लिए रोजगार कार्यालय रायपुर के हेल्प डेस्क से संपर्क कर सकते हैं।
विज्ञापन