{"_id":"6ae46fdce60ec7e1ed09b9fd","slug":"ed-eow-and-acb-intensify-investigations-in-these-cases-simultaneous-raids-at-multiple-locations-in-6-cities-2026-10-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"छत्तीसगढ़: इन मामलों में ईडी, ईओडब्ल्यू और एसीबी की जांच तेज, छह शहरों में कई ठिकानों पर एक साथ छापे, जानें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छत्तीसगढ़: इन मामलों में ईडी, ईओडब्ल्यू और एसीबी की जांच तेज, छह शहरों में कई ठिकानों पर एक साथ छापे, जानें
Fri, 30 Oct 2026 03:52 PM IST
अमन कोशले
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायपुर
Published by: अमन कोशले
Updated Fri, 30 Oct 2026 03:52 PM IST
सार
छत्तीसगढ़ में शराब घोटाला, कोल लेवी और डीएमएफ मामले की जांच के बीच ईडी, ईओडब्ल्यू और एसीबी ने शुक्रवार को रायपुर, दुर्ग-भिलाई, बिलासपुर, राजनांदगांव, राजिम और कोरबा में कई मवेशियों पर दबिश दी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
छत्तीसगढ़ में चर्चित शराब और कोयला घोटाला मामलों की जांच के बीच शुक्रवार को जांच एजेंसियों ने प्रदेशभर में कार्रवाई तेज कर दी। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी), आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो (ईओडब्ल्यू) और भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) की अलग-अलग टीमों ने रायपुर, दुर्ग-भिलाई, बिलासपुर, राजनांदगांव, राजिम और कोरबा सहित कई शहरों में डेढ़ दर्जन से अधिक ठिकानों पर दबिश दी। एक साथ हुई इन कार्रवाइयों से कारोबारी जगत में हलचल मच गई है।
रायपुर में अनवर ढेबर के घर पहुंची ईडी की टीम
राजधानी रायपुर में प्रवर्तन निदेशालय की टीम ने सुबह से ही तीन से चार अलग-अलग स्थानों पर जांच शुरू की। इस दौरान शराब घोटाला मामले के आरोपी अनवर ढेबर के आवास पर भी अधिकारियों ने दबिश दी। सुरक्षा के मद्देनजर घर के बाहर सुरक्षाबलों की तैनाती की गई। इसके अलावा वीआईपी स्टेट में रियल एस्टेट कारोबारी सुदर्शन शर्मा के घर एसीबी और ईओडब्ल्यू की टीम पहुंची। अधिकारियों ने यहां दस्तावेजों और अन्य जानकारियों की जांच की। फिलहाल दोनों कार्रवाइयों के संबंध में विस्तृत आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है।
राजनांदगांव और राजिम में कारोबारियों के ठिकानों की जांच
राजनांदगांव में ईओडब्ल्यू की टीम ने दो अलग-अलग स्थानों पर कार्रवाई की। अधिकारियों की टीम सनसिटी स्थित कारोबारी वैभव गोलछा के निवास और लालबाग क्षेत्र में कारोबारी जय बग्गा के घर पहुंची। वहीं राजिम के गोबरा नवापारा में ईओडब्ल्यू और एसीबी की संयुक्त टीम ने नवकार ज्वैलर्स, शांति विजय स्टोर्स सहित सोना-चांदी और कपड़ा कारोबार से जुड़े प्रतिष्ठानों पर जांच की।
विज्ञापन
बिलासपुर में कोयला कारोबारी के घर दबिश
न्यायधानी बिलासपुर के उसलापुर स्थित अलका एवेन्यू में कोयला कारोबारी शाहबाज खान के आवास पर एसीबी/ईओडब्ल्यू की टीम ने छापेमार कार्रवाई की। शुक्रवार सुबह पहुंची टीम ने घर में दस्तावेजों सहित अन्य जानकारियों की पड़ताल शुरू की। अधिकारियों की कार्रवाई कई घंटों तक जारी रही।
दुर्ग-भिलाई में ट्रांसपोर्टर के निवास पर जांच
दुर्ग जिले के पुरानी भिलाई स्थित वसुंधरा नगर में ट्रांसपोर्टर जितेंद्र कुमार सिंह के घर भी एसीबी/ईओडब्ल्यू की टीम पहुंची। शुक्रवार सुबह करीब 8 बजे शुरू हुई इस कार्रवाई में अधिकारियों ने जांच की। जितेंद्र सिंह ट्रांसपोर्टिंग और ऑयल कारोबार से जुड़े बताए जाते हैं। वे साईं ऑयल करियर और रवि रोडलाइन्स के संचालक हैं। यह कार्रवाई कोल लेवी और शराब घोटाले की जांच से संबंधित बताई जा रही है।
कोरबा में नगर पालिका अध्यक्ष के ठिकानों पर कार्रवाई
कोरबा जिले के कटघोरा में ईओडब्ल्यू की टीम ने नगर पालिका अध्यक्ष राज जायसवाल के आवास और नगर सैनिक दिलीप केंवट के ठिकाने पर दबिश दी। दोनों स्थानों पर एक साथ जांच की गई। इस कार्रवाई को पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में हुए डीएमएफ घोटाले की जांच से जोड़कर देखा जा रहा है। हालांकि, एजेंसी की ओर से छापेमारी के कारणों और जांच के दायरे को लेकर आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है।
पहले भी कई स्थानों पर हो चुकी है कार्रवाई
इससे पहले भी प्रवर्तन निदेशालय ने रायपुर के पंडरी क्षेत्र स्थित रवि नगर के सुशील विला और दुर्ग के ऋषभ ग्रीन सिटी में छापेमारी की थी। रायपुर में कारोबारी नितिन डागा के आवास पर पहुंची टीम ने दस्तावेजों की जांच की थी। वहीं दुर्ग में ट्रांसपोर्ट और रियल एस्टेट कारोबार से जुड़े गुलशन बघेल के घर भी अधिकारियों ने दबिश दी थी।
जांच के नतीजों पर टिकी नजर
शराब घोटाला, कोल लेवी और डीएमएफ से जुड़े मामलों में अलग-अलग जांच एजेंसियों की लगातार कार्रवाई से प्रदेश में हलचल बढ़ गई है। हालांकि, शुक्रवार को हुई छापेमारी में क्या दस्तावेज या अन्य साक्ष्य मिले हैं, इसकी जानकारी अभी सामने नहीं आई है। जांच एजेंसियों की ओर से आधिकारिक विवरण जारी होने के बाद ही कार्रवाई की पूरी तस्वीर स्पष्ट हो सकेगी।