फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Raipur Railway passengers pocket burden increased after lockdown forced to travel by paying more fare

रायपुर: 100 रुपये में करना पड़ रहा 10 रुपये का सफर, लॉकडाउन के बाद जेब पर बढ़ा बोझ

Tue, 12 Jan 2021 09:40 PM IST
प्रियंका तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायपुर Published by: प्रियंका तिवारी Updated Tue, 12 Jan 2021 09:40 PM IST
विज्ञापन
Raipur Railway passengers pocket burden increased after lockdown forced to travel by paying more fare
लॉकडाउन के बाद ट्रेन से सफर हुआ महंगा - फोटो : अमर उजाला

नए साल में ट्रेन से लोकल सफर करना महंगा हो गया है। दरअसल, कोरोना की वजह से लगे लॉकडाउन से पहले रायपुर से दुर्ग जाने के लिए यात्रियों को 10 रुपये और बिलासपुर के लिए 25 रुपये का टिकट लेना पड़ता था। अब इस यात्रा के लिए लोगों को 100 रुपये से अधिक खर्च करने पड़ रहे हैं। किराये में ये बढ़ोत्तरी लोकल ट्रेनों के ना चलने की वजह से हो रही है। यात्रियों को मजबूरी में राजधानी के आसपास के इन शहरों में जाने के लिए लंबी रूट की ट्रेनों का सहारा लेना पड़ रहा है और रिजर्वेशन कराना पड़ता है। इसके लिए उन्हें 4 से 10 गुना तक अधिक किराया खर्च करना पड़ रहा है। 

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, रायगढ़, डोंगरगढ़, कोरबा और महासमुंद समेत सभी लोकल स्टेशन तक जाने के लिए यात्रियों को बढ़े हुए किराये के हिसाब से यात्रा करनी पड़ रही है। दरअसल, कोरोना की वजह से रेलवे ने जनरल टिकट का विकल्प बंद कर दिया है। साथ ही, लोकल ट्रेनें भी नहीं चलाई जा रही हैं। ऐसे में कम दूरी की यात्रा के लिए भी लोगों को एक्सप्रेस ट्रेनों का सहारा लेना पड़ रहा है और इनके टिकट के लिए कई गुना रुपये भी देने पड़ रहे हैं। 
विज्ञापन


रेल मंत्रालय के मुताबिक जरूरत और मांग के अनुसार देश के अलग-अलग हिस्सों में लोकल ट्रेनें चलाई जा रही हैं। इस पर बिलासपुर जोन व रायपुर मंडल के अफसरों का कहना है कि अभी तक उन्हें ऐसी कोई जानकारी नहीं मिली है। अधिकारियों का कहना है कि मुख्यालय से निर्देश के बाद ही इस बारे में निर्णय लिया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें सितंबर 2020 में करीब एक माह के लिए रायपुर-काेरबा हंसदेव एक्सप्रेस और रायपुर-दल्लीराजहरा डेमू नाम की दो लोकल ट्रेनें शुरू की गई थीं। राज्य में इन ट्रेनों को कोरोना संक्रमण के बढ़ते आंकड़ों की वजह से बंद कर दिया गया, लेकिन अब कोरोना की रफ्तार कम होने पर भी इन्हें चालू नहीं किया गया। जानकारों के अनुसार, रेलवे अपनी कमाई बढ़ाने के लिए फेस्टिव स्पेशल ट्रेनों का विस्तार कर रही है। इसका खमियाजा कम दूरी के शहरों में सफर करने वालों को भुगतना पड़ रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed