{"_id":"6a0eea3f79b9aa924f098c6e","slug":"raipur-police-takes-major-action-in-class-12-hindi-paper-leak-case-arrests-three-accused-2026-05-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chhattisgarh News: 12वीं हिन्दी पेपर लीक कांड में रायपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, तीन आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chhattisgarh News: 12वीं हिन्दी पेपर लीक कांड में रायपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, तीन आरोपी गिरफ्तार
Thu, 21 May 2026 04:49 PM IST
अमन कोशले
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
Published by: अमन कोशले
Updated Thu, 21 May 2026 04:49 PM IST
सार
छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल की 12वीं हिन्दी परीक्षा का प्रश्नपत्र परीक्षा से पहले वायरल होने के मामले में रायपुर पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। पुलिस ने इस मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिनमें एक स्कूल का पीटीआई भी शामिल है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल की 12वीं हिन्दी परीक्षा का प्रश्नपत्र परीक्षा से पहले वायरल होने के मामले में रायपुर पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। पुलिस ने इस मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिनमें एक स्कूल का पीटीआई भी शामिल है। मामला सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र का है।
पुलिस के मुताबिक 17 मार्च 2026 को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म व्हाट्सएप पर हिन्दी प्रश्नपत्र के हस्तलिखित पन्ने वायरल होने की सूचना मिली थी। शिकायत के बाद पुलिस ने सार्वजनिक परीक्षा अधिनियम और भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की।
जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि आरोपी वेणु कुमार जंघेल ने एक छात्र को व्हाट्सएप के जरिए प्रश्नपत्र भेजा था। इसके बदले उसने ऑनलाइन तीन हजार रुपए भी लिए थे। बैंक खाते की जांच में पैसों के लेनदेन की पुष्टि होने के बाद पुलिस ने उसे हिरासत में लिया।
विज्ञापन
पूछताछ में सामने आया कि प्रश्नपत्र आरोपी को विकास सेन और बेमेतरा जिले के एक स्कूल में पदस्थ पीटीआई जवाहर लाल कुर्रे के जरिए मिला था। पुलिस ने दोनों को भी गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि परीक्षा का प्रश्नपत्र सबसे पहले किस स्तर से बाहर आया और इस पूरे नेटवर्क में और कौन-कौन लोग शामिल हैं। मामले की जांच अभी जारी है।