फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Raipur Police's strictness: Notorious female criminal Muskan expelled from six districts

रायपुर पुलिस की सख्ती: कुख्यात महिला बदमाश मुस्कान को छह जिलों से किया बाहर

Fri, 12 Jun 2026 03:50 PM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर Published by: अमन कोशले Updated Fri, 12 Jun 2026 03:50 PM IST
सार

रायपुर पुलिस कमिश्नरेट ने अपराध और नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए कुख्यात महिला बदमाश मुस्कान को जिला बदर कर दिया है।

विज्ञापन
Raipur Police's strictness: Notorious female criminal Muskan expelled from six districts
कुख्यात महिला बदमाश मुस्कान को छह जिलों से किया बाहर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रायपुर पुलिस कमिश्नरेट ने अपराध और नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए कुख्यात महिला बदमाश मुस्कान को जिला बदर कर दिया है। पुलिस कमिश्नर के आदेश के बाद अब मुस्कान को अगले तीन माह तक रायपुर समेत छह जिलों की सीमाओं से बाहर रहना होगा।
विज्ञापन


पुलिस अधिकारियों के अनुसार, मुस्कान लंबे समय से अवैध गतिविधियों में सक्रिय थी। उसके खिलाफ नशीले पदार्थों की तस्करी, अवैध शराब बिक्री, मारपीट, धमकी, हत्या के प्रयास और गांजा कारोबार सहित 20 से अधिक आपराधिक मामले दर्ज हैं। कई बार कार्रवाई और निगरानी के बावजूद उसकी गतिविधियों में सुधार नहीं देखा गया।
विज्ञापन


मध्य जिला पुलिस द्वारा प्रस्तुत प्रतिवेदन, आपराधिक रिकॉर्ड और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर छत्तीसगढ़ राज्य सुरक्षा अधिनियम, 1990 की धारा 5(ख) के तहत जिला बदर की कार्रवाई की गई। आदेश के तहत मुस्कान रात्रे को रायपुर कमिश्नरेट क्षेत्र के साथ-साथ रायपुर ग्रामीण, दुर्ग, धमतरी, महासमुंद, गरियाबंद और बलौदाबाजार-भाटापारा जिलों की सीमाओं से तीन माह तक बाहर रहने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस का मानना है कि इस कार्रवाई से आरोपी के प्रभाव क्षेत्र को कमजोर करने और उसके जरिए संचालित अवैध गतिविधियों पर रोक लगाने में मदद मिलेगी। साथ ही स्थानीय नागरिकों, व्यापारियों और गवाहों के बीच व्याप्त भय का माहौल भी कम होगा। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि जिला बदर की अवधि के दौरान यदि मुस्कान बिना अनुमति प्रतिबंधित क्षेत्रों में प्रवेश करती है, तो उसके खिलाफ अलग से कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed