फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Chamoli tunnel accident: sai government will gives Rs 5 lakh each to deceased families

चमोली टनल हादसा: मृतकों के परिजनों को पांच-पांच लाख रुपये देगी साय सरकार, घायलों को मिलेंगे 50-50 हजार

Fri, 21 Aug 2026 10:35 AM IST
Lalit Kumar Singh अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर Published by: Lalit Kumar Singh Updated Fri, 21 Aug 2026 10:35 AM IST
सार

Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ के सीएम विष्णुदेव साय ने उत्तराखंड के चमोली में निर्माणाधीन सुरंग में हादसे के दौरान प्रदेश के मृतकों के परिजनों और घायलों को सहायता राशि देने की घोषणा की है। इस घटना में चार मजदूरों के निधन गहरा शोक जताते हुए मुख्यमंत्री ने मृतक श्रमिकों के परिजनों को पांच-पांच लाख और घायल रमिकों को 50-50 हजार रुपये की आर्थिक सहायता राशि देने के निर्देश जारी किये हैं। 
 

विज्ञापन
Chamoli tunnel accident: sai government will gives Rs 5 lakh each to deceased families
सीएम विष्णुदेव साय - फोटो : CG News

विस्तार

Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ के सीएम विष्णुदेव साय ने उत्तराखंड के चमोली में निर्माणाधीन सुरंग में हादसे के दौरान प्रदेश के मृतकों के परिजनों और घायलों को सहायता राशि देने की घोषणा की है। इस घटना में चार मजदूरों के निधन गहरा शोक जताते हुए मुख्यमंत्री ने मृतक श्रमिकों के परिजनों को पांच-पांच लाख और घायल रमिकों को 50-50 हजार रुपये की आर्थिक सहायता राशि देने के निर्देश जारी किये हैं। 
विज्ञापन


इस हादसे में कोंडागांव जिले के ग्राम धनसुली के दो, मदनार के एक और दहीकोंगा के एक श्रमिक की मौत हुई थी। वहीं इसी जिले के दो मजदूर घायल हुए हैं। दिवंगत श्रमिकों के पार्थिव शरीर कोंडागांव लाए गए, जहां परिजनों ने उनका अंतिम संस्कार किया।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री साय ने कहा कि राज्य सरकार दुःख की इस घड़ी में शोकाकुल परिवारों के साथ खड़ी है और उन्हें हरसंभव सहायता उपलब्ध कराई जाएगी। मुख्यमंत्री ने ईश्वर से दिवंगत आत्माओं की शांति एवं शोकाकुल परिजनों को इस असीम दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की है। उन्होंने हादसे में घायल दोनों श्रमिकों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की भी कामना की है।
विज्ञापन
विज्ञापन



दस मजदूरों की गई थी जान
बता दें कि उत्तराखंड के चमोली में 13 अगस्त को हुए दर्दनाक टनल हादसे में 10 मजदूरों की मौत थी। इनमें चार मजदूर छत्तीसगढ़ के कोंडागांव जिले के थे। दादसे को लेकर 117 घंटे का रेस्क्यू अभियान चला था। एनडीआरएफ और एसडीआरएफ के जवान 117 घंटे तक बचाव और राहत कार्य में लगे रहे। अंदर की मशीनों को भी बाहर निकाला गया था। अभियान में कुल 10 लोगों के शव बरामद किये गये थे, जिसमें चार मजदूर छत्तीसगढ़ के थे। वहीं बड़ी संख्या में श्रमिक घायल हुए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed